Small Savings Scheme में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दरें, इन्हें मिलेगा फायदा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Sep 2022 10:45 PM

विज्ञापन

डाकघर की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए ब्याज दरों में सरकार ने 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है. यानी पहले इस योजना के तहत 7.4 फीसदी ब्याज मिलता था. लेकिन अब इसमें 20 बेसिक प्वाइंट का इजाफा कर दिया है जिसके बाद इस योजना में अब ब्याज दर बढ़कर 7.6 हो गया है.

विज्ञापन

Post Office Small Savings Scheme: डाकघर में स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है. यानी अगर आप डाकघरों में तीन साल के लिए सावधि जमा करते हैं तो आपको 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. इससे पहले इस स्कीम में 5.5 फीसदी ब्याज दर मिलता था. सरकार ने वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए इस स्कीम के तहत मिलने वाले ब्याज दर में 30 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी  है.  

डाकघर की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना: इसी कड़ी में डाकघर की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए ब्याज दरों में सरकार ने 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है. यानी पहले इस योजना के तहत 7.4 फीसदी ब्याज मिलता था. लेकिन अब इसमें 20 बेसिक प्वाइंट का इजाफा कर दिया है जिसके बाद इस योजना में अब ब्याज दर बढ़कर 7.6 हो गया है. वहीं, वित्त मंत्रालय ने इस बढोतरी को लेकर कहा है  कि यह वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए की गई है.

योजना की खासियत: डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस योजना के तहत आप जिस दिन से जमा शुरू करते हैं, उसके तीन महीने बाद आपको रिटर्न मिलने लगता है. वहीं, ब्याज की रकम निवेशक के खाते में ऑटो क्रेडिट हो जाती है. इस योजना में कम से कम एक हजार रुपये से लेकर अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किये जा सकते हैं. इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 सालों की है, जिसे बढ़ाकर 8 साल किया जा सकता है.

योजना के तहत कौन खोल सकता है खाता: इस योजना में 60 साल से अधिक आयु का व्यक्ति खाता खोल सकता है. वहीं 55 साल से अधिक और 60 साल से कम आयु के सेवानिवृत्त सिविल कर्मचारी इस शर्त के अधीन की सेवानिवृत्ति के लाभ की प्राप्ति के 1 महीने के भीतर निवेश कर सकते हैं, खाता खोल सकते हैं. वहीं, खाता व्यक्तिगत क्षमता के रूप में या सिर्फ पति या पत्नी के साथ खोला जा सकता है. एक संयुक्त खाते में जमा की पूरी राशि सिर्फ पहले खाताधारक को ही देय होगी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola