Mustard Oil Price: बिहार-यूपी में सरसों तेल के रेट में उछाल, अब 1 लीटर कितने में मिल रहा?

Mustard Oil Price
Mustard Oil Price: आज 12 जुलाई 2025 को सरसों तेल के दामों में उछाल देखा गया. देशभर की मंडियों में इसका भाव ₹144 से ₹146 प्रति किलो तक पहुंच गया है. बिहार, यूपी और दिल्ली में खुदरा बाजार में तेल की कीमत ₹145–₹148 प्रति लीटर के आसपास है.
Mustard Oil Price: महंगाई के दौर में खाने-पीने की चीज़ों के दाम हर दिन बदलते हैं, और सरसों का तेल (Mustard Oil) तो भारतीय रसोई का ऐसा हिस्सा है जिसके बिना खाना अधूरा लगता है. ऐसे में यह जानना ज़रूरी हो जाता है कि आज के दिन सरसों तेल का दाम क्या चल रहा है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो थोक में तेल खरीदते हैं या फिर किसान और व्यापारी हैं. आज यानी 12 जुलाई 2025 को मंडियों में सरसों तेल के भाव ने फिर हलचल मचा दी है.
खबर आई है कि सरसों तेल के दाम इस वक्त ₹144 से ₹146 प्रति किलो के आसपास घूम रहे हैं. कुछ जगहों पर रेट और भी ऊपर है. चलिए अब विस्तार से जानते हैं कि तेल कितने पानी में है.
| राज्य/जगह | औसत भाव (₹/क्विंटल) | न्यूनतम | अधिकतम |
|---|---|---|---|
| भारत (औसतन) | ₹14,463 | ₹13,600 | ₹16,500 |
| उत्तर प्रदेश | ₹14,195 | ₹13,600 | ₹15,000 |
| बिहार | ₹14,000 | ₹13,500 | ₹14,700 |
मतलब साफ है मंडी में तेल खरीदने जाओगे तो एक किलो का थैला ₹145 के आसपास का पड़ेगा. अगर थोड़ा मोलभाव किया और डील बढ़िया निकली, तो ₹140 में भी मिल सकता है.
खुदरा बाजार का हाल (Mustard Oil Price)
अब बात करें आम आदमी के ठिकाने की यानि मोहल्ले की किराना दुकान. खुदरा मार्केट में सरसों का तेल ₹145 से ₹148 प्रति लीटर में बिक रहा है. अगर आपने फॉर्च्यून या धारा जैसे ब्रांड पकड़ा, तो कीमत ₹150–160 तक उछल सकती है.
दाम बढ़ने के कारण
- पैदावार पर असर: इस बार मानसून टाइम पर नहीं आया, जिससे फसलें प्रभावित हुईं.
- मांग ज़्यादा, सप्लाई कम: शादी-ब्याह और त्योहारों में तेल की मांग हमेशा ऊपर रहती है.
- ट्रांसपोर्ट खर्चा: डीज़ल महंगा हुआ तो ट्रक वाला भी बोलेगा – “भैया, रेट बढ़ाओ.”
सलाह उन लोगों के लिए जो खरीदारी करने जा रहे हैं
- खुला तेल मत खरीदो, पैकेट या बोतल वाली चीज भरोसेमंद रहती है.
- एक्सपायरी डेट और ISI मार्क देखना मत भूलो.
- अगर मंडी से खरीद रहे हो तो रेट की रसीद लें
Also Read :
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




