ePaper

MP Salary: सांसदों को 34 फ्री हवाई यात्राएं, 50,000 यूनिट फ्री बिजली और अब सैलरी में 24% बढ़ोतरी, मजे ही मजे

Updated at : 02 Apr 2025 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
MP Salary

MP Salary

MP Salary: सांसदों की सैलरी 24% बढ़ी! अब सांसदों को ₹1.24 लाख महीना मिलेगा, साथ में 34 फ्री हवाई यात्राएं, 50,000 यूनिट बिजली फ्री, AC ट्रेन सफर और ₹31,000 पेंशन भी. इस फैसले के पीछे सरकार का तर्क है कि महंगाई के कारण सांसदों की सैलरी और भत्तों में बढ़ोतरी जरूरी थी.

विज्ञापन

MP Salary: देश के माननीय सांसदों की सैलरी में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है. सरकार ने उनकी तनख्वाह में 24% का इजाफा किया है. संसदीय कार्य मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके मुताबिक अब सांसदों को 1.24 लाख रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी. पहले यह रकम 1 लाख रुपये प्रति माह थी.

महंगाई के हिसाब से बढ़ी सैलरी

यह बढ़ोतरी कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (लागत मुद्रास्फीति सूचकांक) के आधार पर की गई है और इसे 1 अप्रैल 2023 से लागू माना जाएगा. मोदी सरकार ने 2018 में एक नियम बनाया था, जिसके तहत हर पांच साल में सांसदों की सैलरी और भत्तों की समीक्षा की जाती है. यह समीक्षा महंगाई दर के आधार पर होती है. अब इस बढ़ोतरी के तहत सिर्फ सैलरी ही नहीं, बल्कि डेली अलाउंस और पेंशन में भी बदलाव किया गया है.

क्या-क्या बढ़ा?

DA (डेली अलाउंस)

  • पहले: ₹2000 प्रति दिन
  • अब: ₹2500 प्रति दिन

पूर्व सांसदों की पेंशन में बढ़ोतरी

  • पहले: ₹25,000 प्रति माह
  • अब: ₹31,000 प्रति माह

एक्स्ट्रा पेंशन (5 साल से ज्यादा सेवा वाले सांसदों के लिए)

  • पहले: ₹2000 प्रति साल
  • अब: ₹2500 प्रति साल

 निर्वाचन क्षेत्र भत्ता

  • पहले: ₹70,000 प्रति माह
  • अब: ₹87,000 प्रति माह

कार्यालय खर्च

  • पहले: ₹60,000 प्रति माह
  • अब: ₹75,000 प्रति माह (जिसमें ₹50,000 कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए और ₹25,000 स्टेशनरी के लिए शामिल हैं)

फर्नीचर खर्च

सांसदों को 1 लाख रुपये तक का टिकाऊ फर्नीचर और ₹25,000 तक का गैर-टिकाऊ फर्नीचर खरीदने की सुविधा मिलेगी.

2018 में भी हुआ था बड़ा बदलाव

2018 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सांसदों की सैलरी ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 कर दी थी. साथ ही, यह तय किया गया था कि अब हर पांच साल में ऑटोमैटिक सैलरी रिव्यू होगा, ताकि सिफारिशों का झंझट खत्म हो जाए. हालांकि, 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार ने सांसदों की सैलरी में 30% की कटौती कर दी थी, जो बाद में बहाल कर दी गई.

सांसदों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?

फ्री हवाई और रेल यात्रा: एक सांसद साल में 34 बार फ्री हवाई यात्रा कर सकता है. चाहें तो 8 टिकट अपने सहयोगियों या स्टाफ को ट्रांसफर कर सकता है. भारतीय रेलवे में फर्स्ट AC में मुफ्त यात्रा की सुविधा. आधिकारिक कार्य के लिए सड़क यात्रा पर ₹16 प्रति किमी तक का भत्ता.

फ्री बिजली और पानी: दिल्ली में सरकारी आवास के साथ 50,000 यूनिट फ्री बिजली और 4 लाख लीटर फ्री पानी. लोकसभा सांसदों को 1,50,000 मुफ्त कॉल और राज्यसभा सांसदों को 50,000 मुफ्त कॉल की सुविधा.

मेडिकल सुविधा :सरकारी और निजी अस्पतालों में फ्री इलाज. CGHS के तहत रिटायर्ड सांसदों और उनके जीवनसाथी को भी मुफ्त इलाज. अगर देश में इलाज संभव नहीं तो विदेश में इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी.

सरकारी गाड़ी और स्टाफ असिस्टेंट: सांसदों को आधिकारिक काम के लिए सरकारी गाड़ी मिलती है. रिसर्च के लिए स्टाफ असिस्टेंट और सब्सिडी वाली कैंटीन की सुविधा.

क्यों जरूरी थी सैलरी बढ़ोतरी?

इस फैसले के पीछे सरकार का तर्क है कि महंगाई के कारण सांसदों की सैलरी और भत्तों में बढ़ोतरी जरूरी थी. चूंकि कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स के आधार पर यह गणना की जाती है, इसलिए इस बार 24% का इजाफा हुआ.

Also Read: स्टार्टअप से लेकर शिक्षा कर्ज माफी तक, जानें शांतनु नायडू को क्या मिला, रतन टाटा की वसीयत से

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola