Mother Dairy ने दूध के दाम दो रुपये लीटर बढ़ाये, Amul का क्या है प्लान?

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
Mother Dairy ने दूध के दाम दो रुपये लीटर बढ़ाये, Amul का क्या है प्लान?

मदर डेयरी ने इस साल पांचवीं बार दूध के दाम बढ़ाये हैं. इसके साथ ही इस साल इसके दूध के दाम नौ रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं. मदर डेयरी दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में रोजाना 30 लाख लीटर से अधिक दूध की बिक्री करती है.

विज्ञापन

Mother Dairy Milk New Price : दुग्ध विक्रेता मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर इलाके में बेचे जाने वाले अपने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की. नयी कीमतें मंगलवार से लागू होंगी.

मदर डेयरी ने इस साल पांचवीं बार दूध के दाम बढ़ाये हैं. इसके साथ ही इस साल इसके दूध के दाम नौ रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं. मदर डेयरी दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में रोजाना 30 लाख लीटर से अधिक दूध की बिक्री करती है.

Also Read: Amul Milk Price Hike: दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया अमूल का दूध

मदर डेयरी ने कहा कि फुल क्रीम दूध का दाम अब 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि टोंड दूध की संशोधित कीमत 53 रुपये प्रति लीटर होगी. वहीं डबल टोंड दूध के दाम दो रुपये बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. हालांकि, कंपनी ने गाय के दूध की थैली एवं टोकन से खरीदे जाने वाले दूध के दाम नहीं बढ़ाये हैं.

इस बीच, अमूल ब्रांड के तहत दूध बेचने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने की संभावना से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि कंपनी की निकट अवधि में दाम बढ़ाने की कोई योजना नहीं है.

Also Read: राकेश झुनझुनवाला को श्रद्धांजलि वाले विज्ञापन पर लोगों ने कर दी अमूल की खिंचाई

वहीं, मदर डेयरी ने इस कीमत वृद्धि के लिए दुग्ध उत्पादक किसानों से की जाने वाली खरीद की लागत बढ़ने को जिम्मेदार बताया है. कंपनी ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल दूध की खरीद लागत करीब 24 प्रतिशत तक बढ़ गई है.

कंपनी ने कहा, दुग्ध उद्योग के लिए यह एक अप्रत्याशित साल रहा है. हमें त्योहारों के बाद भी उपभोक्ताओं और संस्थानों दोनों से ही मांग में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं कच्चे दूध की खरीद दिवाली के बाद भी तेजी नहीं पकड़ पायी है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola