Maruti Suzuki: नवंबर में शादियों का सीजन बढ़ाएगा मारुति की बिक्री की रफ्तार !

Maruti Suzuki
Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) को उम्मीद है कि नवंबर में होने वाली “कुछ लाख शादियों” के चलते उनकी बिक्री की रफ्तार बनी रहेगी. अक्टूबर में कंपनी ने त्योहारी मांग के कारण 2,02,402 वाहनों की रिकॉर्ड खुदरा बिक्री दर्ज की, जो किसी भी साल में अक्टूबर माह का सबसे ऊंचा आंकड़ा है
Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) को उम्मीद है कि नवंबर में होने वाली “कुछ लाख शादियों” के चलते उनकी बिक्री की रफ्तार बनी रहेगी. अक्टूबर में कंपनी ने त्योहारी मांग के कारण 2,02,402 वाहनों की रिकॉर्ड खुदरा बिक्री दर्ज की, जो किसी भी साल में अक्टूबर माह का सबसे ऊंचा आंकड़ा है. इससे पहले, अक्टूबर 2020 में 1,91,476 वाहन बिके थे. कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री) पार्थो बनर्जी ने बताया कि नवंबर में लगभग 11-12 दिन विवाह मुहूर्त के हैं, जो खुदरा बिक्री में अच्छी बढ़त दिलाने में मदद करेंगे.
Also Read: Ration Card: यदि आपके पास हैं ये साधन तो राशन कार्ड को न करें नजरअंदाज, जाना पड़ सकता है जेल
त्योहारी सीजन के सफल प्रदर्शन के बाद, मारुति को चालू वित्त वर्ष में चार से पांच प्रतिशत वृद्धि का अपना लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद है. अप्रैल से अक्टूबर के बीच कंपनी की खुदरा बिक्री में करीब चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें अकेले अक्टूबर माह में 22.4 प्रतिशत की वृद्धि रही. कंपनी ने अपनी बिक्री के अनुमान को इसी बढ़त के आधार पर रखा है और यह भी उल्लेख किया कि अक्टूबर की मजबूत बिक्री ने डीलर नेटवर्क में स्टॉक स्तर को भी कम करने में मदद की है.
स्टॉक में कमी के संदर्भ में, बनर्जी ने बताया कि कंपनी ने अपने नेटवर्क में 40,000 से अधिक इकाइयों की कटौती की है, जिससे अब स्टॉक लगभग एक महीने का है. रियायतों और जनवरी में संभावित मूल्य वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह विभिन्न बाजारों में भिन्न हो सकता है और मूल्य वृद्धि की समीक्षा की जा रही है, लेकिन इस पर टिप्पणी करना फिलहाल जल्दबाजी होगा.
Also Read:Tata Motors और Ashok Leyland की महिला कर्मचारी बनीं नारी शक्ति की मिसाल, करती हैं प्रोडक्शन और क्वालिटी चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










