1 अक्टूबर से बंद हो जाएगी LPG सब्सिडी? तुरंत कराएं आधार ऑथेंटिकेशन, जानें घर बैठे BAA करने का तरीका

Updated:
विज्ञापन

LPG सिलिंडर से लदी ऑटो (PC : ANI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

LPG Subsidy Rules Change: क्या 1 अक्टूबर से आपकी LPG सब्सिडी बंद हो जाएगी? जानिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (BAA) का नया नियम और घर बैठे e-KYC पूरा करने का आसान ऑनलाइन तरीका.

विज्ञापन

LPG Subsidy Rules Change: अगर आप रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का फायदा लेते हैं, तो आपके लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन यानी BAA से जुड़ी यह खबर जरूरी है. सरकार ने 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले LPG रिफिल के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है.

विज्ञापन

हालांकि, BAA पूरा नहीं करने पर आपका LPG कनेक्शन बंद नहीं होगा. लेकिन ऐसे ग्राहकों को सब्सिडी वाला रिफिल नहीं मिलेगा. वहीं, जिन ग्राहकों का आधार ऑथेंटिकेशन पहले ही पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं होगी.

LPG के लिए आधार ऑथेंटिकेशन कैसे करें?

LPG ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से कई तरीकों से आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकते हैं. इसके लिए गैस एजेंसी जाने की भी हर बार जरूरत नहीं है.

घर बैठे ऑथेंटिकेशन: ग्राहक अपनी LPG कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए खुद यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

  • इंडेन ग्राहक: IndianOil ONE ऐप
  • भारत गैस ग्राहक: HelloBPCL ऐप
  • HP गैस ग्राहक: HP PAY ऐप

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना यानी PMUY पोर्टल पर सेल्फ e-KYC पूरा करने के वीडियो ट्यूटोरियल भी उपलब्ध हैं.

और किन तरीकों से करा सकते हैं आधार ऑथेंटिकेशन?

अगर आपको मोबाइल ऐप से BAA पूरा करने में परेशानी हो रही है, तो इसके लिए दो और आसान ऑप्शन हैं.

डिलीवरी के समय: LPG सिलेंडर की डिलीवरी करने वाला कर्मचारी OMC के मोबाइल ऐप की मदद से मौके पर ही ग्राहक का ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकता है.

गैस एजेंसी पर: ग्राहक अपने LPG वितरक के शोरूम पर जाकर भी आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करा सकते हैं.

इस तरह ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार घर, डिलीवरी के समय या गैस एजेंसी पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकता है.

आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कराया तो क्या LPG मिलना बंद हो जाएगा?

नहीं, BAA पूरा नहीं करने पर LPG कनेक्शन बंद नहीं किया जाएगा. लेकिन ऐसे ग्राहकों को सब्सिडी वाला रिफिल नहीं मिलेगा.

जो लोग BAA नहीं कराना चाहते या किसी वजह से इसे पूरा नहीं कर सकते, वे OMC के डिजिटल माध्यमों पर अपनी पसंद दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए ग्राहक उपभोक्ता वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, व्हाट्सऐप चैटबॉट, OMC या उपलब्ध दूसरे माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ऐसे ग्राहकों को LPG बाजार कीमत पर, बिना सब्सिडी के मिलेगा. इनके लिए 5 किलो या 10 किलो के सिलेंडर का ऑप्शन उपलब्ध होगा.

अब तक कितने LPG ग्राहकों ने कराया ऑथेंटिकेशन?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 तक करीब 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG ग्राहकों का BAA पूरा हो चुका है. यह कुल सक्रिय घरेलू LPG ग्राहकों का करीब 89.9 फीसदी है.

तेल विपणन कंपनियां यानी OMC अक्टूबर 2023 से देशभर में आधार ऑथेंटिकेशन को लेकर जागरूकता अभियान चला रही हैं. इस दौरान ग्राहकों को जानकारी देने के लिए 12 करोड़ से ज्यादा SMS और व्हाट्सऐप मैसेज भेजे जा चुके हैं. इसके अलावा गैस एजेंसियों, ज्यादा भीड़ वाले स्थानों और ग्रामीण इलाकों में विशेष शिविर भी लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: LPG Subsidy New Rule: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए Aadhaar Authentication जरूरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola