LPG Price : कम होगी रसोई गैस की कीमत ? एलपीजी सब्सिडी को लेकर जान लें खास बात

LPG Price Today/1 february 2023 : बजट से महिलाओं को काफी उम्मीद है. 11 सौ रुपये में मिलने वाली रसोई गैस की कीमत कम हो सकती है. तेल कंपनियां लेंगी फैसला
LPG Price Today : केंद्रीय बजट 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को संसद में पेश करेंगी जिसपर सबकी निगाह टिकी हुई है. इस बीच आपको बता दें कि कल एक फरवरी है, यानी तेल कंपनियां समीक्षा के बाद एलपीजी यानी रसोई गैस की कीमत पर फैसला करेंगी. हर महीने की एक तारीख को तेल कंपनियां समीक्षा करतीं हैं और LPG की कीमत पर फैसला लेतीं हैं. इस बार लोगों को उम्मीद है कि 11 सौ रुपये में मिलने वाली रसोई गैस की कीमत कम की जा सकती है.
क्या आपके एलपीजी की सब्सिडी बैंक खाते में पहुंच रही है ? यदि इसका जवाब आप भी नहीं जानते तो आगे की खबर जरूर पढ़ें… वैसे तो गैस सब्सिडी का पैसा बिना किसी परेशानी के बैंक खाते में पहुंच जाता है लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि किसी गलती के कारण यह पैसा अकाउंट में नहीं पहुंचता है. ऐसे में इस ट्रांजेक्शन की जानकारी आपके संज्ञान में भी होनी चाहिए.
ऐसे पता करें गैस सब्सिडी का पैसा अकाउंट में आ रहा है या नहीं…
-सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर को इंटरनेट से जोड़कर ओपन कर लें.
-फिर ब्राउजर पर जाएं जहां आपको www.mylpg.in टाइप कर इसे ओपन करना होगा.
-इसके बाद आपको दायीं ओर गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की तस्वीर नजर आएगी.
-जिस भी कंपनी की आप सर्विस ले रहे हैं उसके गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें.
-इसके बाद एक नई विंडो आपको नजर आएगी जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर की होगी.
-इतना करने के बाद सबसे ऊपर दायीं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन नजर आएगा जिसपर टैप करें.
-यदि आपकी आईडी पहले ही बनी हुई है तो आपको साइन-इन करने की जरूरत है.
-यदि आपका आईडी नहीं है तो आपको न्यू यूजर पर टैप करने की जरूरत है. वेबसाइट पर लॉगइन कर लें.
-इसके बाद जो विंडो ओपन होगी उसमें दायीं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री का विकल्प दिखेगा जिसपर क्लिक कर दें.
-यहां से आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब…
-यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं प्राप्त हुआ है तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक कर दें.
-यहां से आप सब्सिडी का पैसा नहीं मिलने की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं.
-इसके अलावा यदि आपने एलपीजी आईडी को अभी तक अपने अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाएं और अपना काम करवाएं.
-आप 18002333555 पर फ्री में कॉल करके भी इसकी शिकायत दर्ज करने का काम कर सकते हैं.
जब आप एलपीजी खरीदते हैं तो सरकार की ओर से आपको सब्सिडी दी जाती है. ये सब्सिडी सरकार ग्राहक के खाते में डायरेक्ट भेजने का काम करती है. आपको बता दें कि साल में 12 सिलंडर एक कनेक्शन पर बुक किए जा सकते हैं. पहले सब्सिडी का अमाउंट कुछ ज्यादा होता था लेकिन पिछले कुछ महीनों से ये घटकर मात्र 30 से 35 रुपये ही रह गया है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो गया है कि क्या यह पैसा आपके अकाउंट में आ रहा है या आप इससे वंचित रह जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










