PM Ujjwala Yojana: फ्री में एलपीजी कनेक्शन लेने के लिए करें ये आसान काम, जानें किसे लाभ दे रही है मोदी सरकार

PM Ujjwala Yojana Online: बीपीएल राशन कार्ड या किसी राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया राशन कार्ड, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे होने का प्रमाण आपके पास होना चाहिए. जानें PM Ujjwala Yojana के लिए और क्या चाहिए डॉक्यूमेंट्स
PM Ujjwala Yojana: यदि आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana Updates) का लाभ लेना चाहते हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां…केंद्र की मोदी सरकार कई योजना गरीबों के लिए चलाती है जिसमें से एक पीएम उज्ज्वला योजना है. इस योजना में मुफ्त में रसोई गैस का कनेक्शन गरीबों को उपलब्ध कराया जाता है.
यहां चर्चा कर दें कि भारत में अभी भी ऐसी महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है, जिनके पास एलपीजी गैस सिलेंडर का कनेक्शन नहीं पहुंच पाया है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/index.aspx को अपने कंप्यूटर या फोन पर ओपन करने की जरूरत है. आपका गैजेट इंटरनेट से कनेक्ट होना चाहिए.
-उज्ज्वला कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी (know your customer) जरुरी होता है.
-बीपीएल राशन कार्ड या किसी राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया राशन कार्ड, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे होने का प्रमाण आपके पास हो.
-आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड की आपको जरूरत होगी.
-बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड की जरूरत होगी.
-एक पासपोर्ट साइज का फोटो अपने साथ रखें.
-सबसे पहले उज्जवला योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://www।pmuy।gov।in/hi/ को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.
-यहां पर आपको इण्डेन, भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के ऑप्शन नजर आयेंगे.
-आप अपनी सुविधा अनुसार को भी ऑप्शन चुनने का का करें.
-इसके बाद सावधानीपूर्वक सभी डिटेल्स भरने का काम करें.
-इसके आलावा आप चाहे तो फॉर्म डाउनलोड कर लें. इसे भरकर पास गैस एजेंसी डीलर के पास जमा भी कर सकते हैं.
-डॉक्यूमेंट वैरिफाई होने के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन जारी करने का काम किया जाएगा.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लाभार्थियों को एलपीजी का कनेक्शन उपलब्ध कराती है. यहां आपको यह बता दें कि इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को दिया जाता हैं. साथ ही आवेदक महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी ही चाहिए. इसके अलावा यदि एक ही घर में इस योजना के तहत कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन होगा तो उन्हें सरकार की ओर से इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










