ePaper

LPG Price Hike: महंगाई की मार! फिर बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानिए अब कितना देना होगा पैसा

Updated at : 19 May 2022 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
LPG Price Hike: महंगाई की मार! फिर बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानिए अब कितना देना होगा पैसा

LPG Price Hike: आज यानी 19 मई को एक बार फिर LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गये हैं. घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में इजाफा किया गया है. एक महीने में दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया है. इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढोत्तरी की गई थी.

विज्ञापन

LPG Price Hike: रसोई में खाना बनाना एक बार फिर महंगा हो गया है. जी हां, एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को जोर का झटका लगा है. घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम में एक बार फिर इजाफा कर दिया गया है. यही नहीं, घरेलू गैस के साथ-साथ कमर्शियल गैस के दाम में भी बढ़ाए गए हैं. आज यानी 19 मई को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर में 8 रुपये का इजाफा किया गया है.

एक महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमत

19 मई को देश में घरेलू और कमर्शियल गैस के दाम में इजाफा किया गया है. एक महीने में दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया है. इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढोत्तरी की गई थी. बता दें, 7 मई को एलपीजी गैस के दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी भरकम बढ़ोतरी की गई थी.

कितने बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम

आज घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 8 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है. इस बढ़ोत्तरी के साथ अब पूरे देश में घरेलू गैस के दाम 1000 रुपये के पार हो गये हैं. देश की राजधानी दिल्ली में इस साल घरेलू गैस सिलेंडर के दाम करीब 800 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया है.

पूरे देश में 1000 रुपये के पार हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

19 मई को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया है. इसी के साथ करीब-करीब पूरे देश में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1000 रुपये पार कर गये हैं. नहीं, कमर्शिया गैस के दाम बढ़ने से एक बार फिर होटलों और रेस्टोरेंट में खाना महंगा हो जाएदा. बात करें चार महानगरों की तो चारो महानगरों में घरेलू गैस के दाम 1000 रुपये पार कर गए हैं.

चार महानगरों में कितनी है कीमत

दिल्ली में घरेलू गैस के दाम में इजाफे के बाद इसकी कीमत 1003 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएंगी. वहीं कमर्शियल सिलेंडर 2354 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएंगा. कोलकाता में घरेलू गैस अब 1029 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से मिलेगा. जबकि, कमर्शियल सिलेंडर 2454 रुपये प्रति सिलेंडर मिलेगा. मुंबई में आज से रसोई गैस की कीमत 1002.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 2306 रुपये प्रति सिलेंडर के भाव से मिलेगा. और चेन्नई में घरेलू रसोई गैस 1018.50 रुपये प्रति सिलेंडर मिलेगा, और कमर्शियल सिलेंडर 2507 रुपये प्रति सिलेंडर

Also Read: नये फॉर्म में दाखिल करना होगा आयकर रिटर्न

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola