LPG Cylinder Price : महीने के पहले दिन सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, जानिए नए रेट्स

Published by :Amitabh Kumar
Updated at :01 Aug 2025 7:05 AM
विज्ञापन
LPG price today

LPG price today:

LPG Cylinder Price : महीने के पहले दिन यानी एक अगस्त से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है. 19 किलोग्राम वाले इस गैस सिलेंडर के दाम में 33.50 रुपये की कमी हुई है. जानिए क्या हो गए हैं नये रेट्स.

विज्ञापन

LPG Cylinder Price : महीने की पहली तारीख को महंगाई से राहत मिली है, क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कमी की है. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती की गई है. ये सिलेंडर रेस्टोरेंट्स, होटल्स और शादी-पार्टियों में उपयोग होते हैं. नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं, जिससे व्यवसायिक उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

दिल्ली और कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत

राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की खुदरा कीमत 1,631.50 रुपये होगी. कोलकाता में 1 अगस्त से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 35 रुपये घटकर 1734 रुपये हो गई है. जुलाई में यह 1769 रुपये और जून में 1826 रुपये में मिल रहा था.

मुंबई और चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत

मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 33.50 रुपये घटकर अब 1582.50 रुपये हो गई है. पहले यह 1616 रुपये में और जून में 1674.50 रुपये में मिल रहा था, जबकि मई में इसकी कीमत 1699 रुपये थी. चेन्नई में 1 अगस्त से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1789 रुपये हो गई है. जुलाई में यह 1823.50 रुपये और जून में 1881 रुपये में मिल रहा था.

कब बदली थी घरेलू एलपीजी की कीमत

आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ाकर दिल्ली में 853 रुपये कर दी गई थी. तब से अब तक यही रेट चल रहा है. इससे पहले 30 अगस्त 2023 को सरकार ने घरेलू सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की बड़ी कटौती की थी.

14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज कितने में मिल रहे हैं जानें

पटना में 942.5 रुपये

दिल्ली में 853.00 रुपये

लखनऊ में 890.5 रुपये

जयपुर में 856.5 रुपये

आगरा में 865.5 रुपये

मेरठ में 860 रुपये

गाजियाबाद में 850.5 रुपये

इंदौर में 881 रुपये

भोपाल में 858.5 रुपये

लुधियाना में 880 रुपये

वाराणसी में 916.5 रुपये

गुरुग्राम में 861.5 रुपये

अहमदाबाद में 860 रुपये

मुंबई में 852.50 रुपये

पुणे में 856 रुपये

हैदराबाद में 905 रुपये

बेंगलुरू में 855.5 रुपये

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola