बिना e-KYC रुक सकती है आपकी गैस सब्सिडी, घर बैठे मोबाइल ऐप से ऐसे करें वेरिफिकेशन

LPG गैस सिलेंडरों की डिलीवरी करते हुए वर्कर(ANI)
LPG Aadhaar e-KYC Rule: LPG सब्सिडी के लिए e-KYC कराना अब अनिवार्य हो गया है. जानिए कैसे आप घर बैठे अपनी गैस कंपनी के ऐप और Aadhaar FaceRD की मदद से यह प्रोसेस आसानी से पूरा कर सकते हैं.
LPG Aadhaar e-KYC Rule: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू LPG कंज्यूमर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है. अब सभी गैस कनेक्शन धारकों को अपनी बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) पूरी करना अनिवार्य हो गया है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी गैस सब्सिडी न रुके और सिलेंडर की सप्लाई बिना किसी रुकावट के चलती रहे, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है.
क्या अब इसके लिए गैस एजेंसी जाना पड़ेगा?
जी नहीं, गुडरिटर्न्स के रिपोर्ट अनुसार, मंत्रालय ने साफ किया है कि अब आपको लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है. आप अपने स्मार्टफोन से घर बैठे ही यह वेरिफिकेशन पूरा कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको अपनी गैस कंपनी (IOCL, BPCL या HPCL) का मोबाइल ऐप और सरकारी Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करना होगा. फेस स्कैनिंग के जरिए आपकी पहचान तुरंत वेरिफाई हो जाएगी.
Ujjwala योजना वालों के लिए क्या है नियम?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए नियम थोड़ा सख्त है. उन्हें हर वित्तीय वर्ष के पहले रिफिल से पहले बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो सब्सिडी रोकी जा सकती है और सिलेंडर मिलने में भी दिक्कत आ सकती है. हालांकि, साल में एक बार ई-केवाईसी कराने के बाद दोबारा उसी साल में इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी.
कैसे करें घर बैठे e-KYC?
यह प्रक्रिया बेहद सरल है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है:
- अपनी गैस कंपनी (Indane, Bharat Gas या HP Gas) का ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल करें.
- ऐप में दिए गए निर्देशों का पालन करें और कैमरे से अपना चेहरा स्कैन करें.
- प्रोसेस पूरी होते ही आपका अकाउंट ई-केवाईसी के जरिए प्रमाणित (Authenticate) हो जाएगा.
दिक्कत आने पर कहां संपर्क करें?
अगर आपको मोबाइल ऐप इस्तेमाल करने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप घबराएं नहीं. आप सीधे अपने लोकल गैस वितरक (Distributor) के पास जाकर मदद ले सकते हैं. इसके अलावा, सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर 1800 2333 555 भी जारी किया है, जहां आप अपनी शिकायत या समस्या बता सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सरकार का नया नियम, एक घर में नहीं चलेंगे PNG और LPG दोनों, तुरंत करें सरेंडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




