ePaper

लोन लेने वालों को मिली बड़ी राहत, देश के 3 बैंकों ने 0.5% घटाई ब्याज दर

Updated at : 11 Jun 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
Interest Rate

Interest Rate

Interest Rate: आरबीआई की ओर से रेपो रेट घटाने के बाद यूनियन बैंक, केनरा बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक ने कर्ज पर ब्याज दरों में 0.5% की कटौती की है. इससे होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और एमएसएमई कर्ज की ईएमआई घटेगी. यूनियन बैंक ने ईबीएलआर और आरएलएलआर घटाया. इंडियन ओवरसीज बैंक की नई आरएलएलआर 8.35% और केनरा बैंक की 8.25% हो गई है. नई दरें बुधवार से प्रभावी हो चुकी हैं, जिससे ग्राहकों को सीधा लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

Interest Rate: लोन लेने वालों के लिए राहत भरी खबर है. वह यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से रेपो रेट में कटौती करने के बाद देश के तीन प्रमुख सरकारी बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला किया है. ब्याज दर घटाने वाले सरकारी बैंकों में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक शामिल हैं. इन बैंकों ने कर्ज पर लगने वाली ब्याज दरों में 0.5% की कटौती करने का ऐलान किया है.

यूनियन बैंक ने घटाई ईबीएलआर और आरएलएलआर

यूनियन बैंक की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि उसने बाह्य मानक आधारित ब्याज दर (ईबीएलआर) और रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) में 0.5% की कटौती की है. इसका सीधा फायदा ग्राहकों को सस्ते कर्ज के रूप में मिलेगा. खासकर, होम लोन और पर्सनल लोन लेने वालों को इसका फायदा मिलेगा. यह कटौती आरबीआई की ओर से रेपो रेट में कटौती के अनुरूप की गई है.

इंडियन ओवरसीज बैंक की आरएलएलआर हुई 8.35%

इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने भी अपनी ब्याज दरों में 0.5% की कटौती की घोषणा की है. बैंक की संपत्ति देनदारी प्रबंधन समिति (एएलसीओ) की बैठक में यह फैसला लिया गया. अब बैंक की आरएलएलआर दर 8.85% से घटकर 8.35% हो गई है. यह नई दर बुधवार से प्रभावी होगी.

केनरा बैंक ने भी ब्याज दर में की कटौती

केनरा बैंक ने भी ग्राहकों को राहत देते हुए रेपो आधारित ब्याज दर में 0.50% की कटौती की है. इस कटौती के बाद अब ब्याज दर 8.75% से घटकर 8.25% हो गई है, जो नई दर के रूप में बुधवार से लागू होगी.

घटेगी लोन की ईएमआई

इन तीनों बैंकों के इस निर्णय से रेपो लिंक्ड लोन सस्ते हो जाएंगे. इससे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और एमएसएमई कर्ज लेने वाले नए और मौजूदा ग्राहक लाभान्वित होंगे. ब्याज दरों में यह कटौती सीधे तौर पर ईएमआई में कमी लेकर आएगी, जिससे आम उपभोक्ता की जेब पर बोझ घटेगा.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं अंकिता सिंह, क्या करती थीं काम, कितनी होगी सैलरी? सिक्किम से लापता

आरबीआई ने रेपो रेट में की कटौती

आरबीआई ने रेपो रेट 0.5% घटाकर 5.5% कर दिया है. साथ ही, नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) को 1% घटाकर 3% करने की घोषणा की गई है. आरबीआई के इस कदम का असर अब बैंकों की उधारी दरों पर भी दिखने लगा है.

इसे भी पढ़ें: रेखा झुनझुनवाला ने छोटा भीम बनाने वाली कंपनी में घटाई हिस्सेदारी, 52.51% तक दिया है रिटर्न

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola