LIC की आ गई स्मार्ट पेंशन प्लान, सिंगल प्रीमियम में जीवनभर पेंशन पाएं

LIC Smart Pension Plan
LIC Pension Plan: LIC की नई स्मार्ट पेंशन प्लान से जीवनभर पेंशन पाएं. एकल प्रीमियम भरें और सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय का लाभ उठाएं. यह योजना व्यक्तिगत और संयुक्त जीवन पेंशन विकल्पों के साथ आती है.
LIC Smart Pension Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई और आकर्षक पेंशन योजना स्मार्ट पेंशन प्लान लॉन्च की है. यह सिंगल प्रीमियम (Single Premium) आधारित प्लान है. इसमें ग्राहक एक बार भुगतान करके जीवनभर नियमित पेंशन का लाभ उठा सकते हैं. यह प्लान व्यक्तिगत और संयुक्त दोनों रूपों में उपलब्ध है. इससे पेंशनधारकों को अधिक फ्लेक्सिबिलिटी (Flexibility) और वित्तीय सुरक्षा मिलती है.
क्या है LIC की स्मार्ट पेंशन प्लान
LIC की स्मार्ट पेंशन प्लान उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो रिटायरमेंट के बाद नियमित आय की गारंटी चाहते हैं. इस प्लान के तहत ग्राहक एक बार में न्यूनतम 1,00,000 रुपये का प्रीमियम भुगतान करके अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बना सकते हैं.
पेंशन के लिए कई विकल्प
LIC की स्मार्ट पेंशन प्लान सिंगल (Single Life) और संयुक्त (Joint Life) दोनों प्रकार में उपलब्ध है. सिंगल लाइफ प्लान के तहत पॉलिसीधारक की मौत के बाद नॉमिनी को जमा राशि प्राप्त होती है. ज्वाइंट लाइफ प्लान के तहत पति-पत्नी दोनों को पेंशन का लाभ मिलेगा. दोनों में से किसी एक के निधन के बाद जीवित जीवनसाथी को पेंशन मिलती रहेगी.
नकदी निकासी की सुविधा
एलआईसी की स्मार्ट पेंशन प्लान में आंशिक और पूर्ण निकासी की सुविधा भी दी गई है. इससे जरूरत पड़ने पर पॉलिसीधारक को वित्तीय सहायता मिल सकेगा.
LIC की स्मार्ट पेंशन प्लान के फायदे
- एकमुश्त प्रीमियम भुगतान के साथ जीवनभर पेंशन की सुविधा
- लचीले विकल्प के तहत व्यक्तिगत और संयुक्त पेंशन विकल्प
- नॉमिनी को सुरक्षा कवरेज
- आंशिक और पूर्ण निकासी की सुविधा
- न्यूनतम निवेश 1,00,000 रुपये से शुरू
इसे भी पढ़ें: Dividend: सरकार की इस कंपनी ने निवेशकों के लिए खोज दिया खजाना, बांट दिया 2,424 करोड़ डिविडेंड
क्यों चुनें LIC की स्मार्ट पेंशन प्लान
LIC की स्मार्ट पेंशन प्लान को वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू और एलआईसी के सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने लॉन्च किया. सरकार और एलआईसी के अधिकारियों की उपस्थिति में पेश किया गया यह प्लान वरिष्ठ नागरिकों और रिटायरमेंट की प्लानिंग करने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है. अगर आप बिना जोखिम के सुरक्षित और स्थिर रिटर्न चाहते हैं, तो एलआईसी की स्मार्ट पेंशन प्लान आपके लिए आदर्श विकल्प हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: Aadhaar Card से मिनटों में खुलेगा अकाउंट, इस सरकारी बैंक ने शुरू की नई सुविधा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




