Jio Coin को समझने की न करें गलती, देती है बंपर रिवॉर्ड, बस करना होगा ये काम

Jio Coin
Jio Coin को गलत न समझें! यह क्रिप्टोकरेंसी नहीं, बल्कि एक डिजिटल रिवॉर्ड टोकन है, जिससे आप Jio सेवाओं का उपयोग कर रिवार्ड कमा सकते हैं. जानें इसका सही इस्तेमाल.
Jio Coin: भारत में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है. इसी के चलते Jio Coin को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. जरा-सी अफवाह भी इसे ‘हॉट टॉपिक’ बना देती है. इस लेख में हम जियो कॉइन से जुड़ी सभी कंफ्यूजन को दूर करने की कोशिश करेंगे और जानेंगे कि यह असल में क्या है.
Jio Coin क्या है?
Jio Coin पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बना हुआ है. इसे देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio द्वारा लॉन्च किया गया है. हालांकि, इसे पूरी तरह से क्रिप्टोकरेंसी कहना सही नहीं होगा. Jio Coin को बिटकॉइन या एथेरियम जैसी ब्लॉकचेन आधारित क्रिप्टोकरेंसी से अलग एक डिजिटल लॉयल्टी प्रोग्राम के रूप में विकसित किया गया है.
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर बनाया गया है और इसे रिलायंस जियो के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपयोग किया जा सकता है. यह एक रिवॉर्ड टोकन के रूप में काम करेगा, जिसे ग्राहक Jio की सेवाओं का इस्तेमाल करके कमा सकते हैं.
Jio Coin कैसे काम करता है?
Jio Coin का मकसद यूजर्स को फ्री टोकन देना नहीं, बल्कि उन्हें Jio के ऐप्स और सेवाओं से जोड़े रखना है. जब आप Jio के डिजिटल इकोसिस्टम का उपयोग करते हैं, तो आपको Jio Coin के रूप में रिवार्ड मिल सकता है.
इन तरीकों से आप Jio Coin कमा सकते हैं
- JioCinema: मूवी या वेब सीरीज देखने पर
- JioMart: ऑनलाइन शॉपिंग करने पर
- JioSphere: वेब ब्राउजिंग करने पर
जितना ज्यादा आप Jio की सेवाओं का उपयोग करेंगे, उतने अधिक Jio Coin कमा सकते हैं.
क्या Jio Coin क्रिप्टोकरेंसी है?
Jio Coin को पारंपरिक क्रिप्टोकरेंसी नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह स्वतंत्र ब्लॉकचेन नेटवर्क पर काम नहीं करता. बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी की तरह इसे ट्रेड नहीं किया जा सकता. यह एक कस्टमर इंगेजमेंट टूल है, जिसका उद्देश्य लोगों को Jio के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़े रखना है.
Jio Coin को डिस्काउंट और विशेष ऑफर्स के लिए उपयोग किया जा सकता है, जिससे यह Jio यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
Also Read : ट्रंप के ज्यादा बोलने से व्हाइट हाउस के कर्मचारी परेशान, कर्मचारियों ने उठाई मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










