Jio Coin: Ambani का Jio Coin लेकर आई बड़ी खबर, अब ज्यादा Coins, कमाई का फॉर्मूला हुआ आसान

इंटरनेट चलाइए और कमाइए Jio Coin! जानिए कैसे बन सकता है ये आपका डिजिटल एसेट और इनकम का जरिया
Jio Coin : Mukesh Ambani की अगुवाई में Reliance की टेक कंपनी Jio Platforms ने Polygon Labs के साथ मिलकर भारत में Web3 टेक्नोलॉजी को लाने का प्लान तैयार किया है. इसके तहत JioCoin एक ब्लॉकचेन-बेस्ड रिवॉर्ड टोकन है जो यूज़र Jio की अलग-अलग ऐप्स यूज़ करके कमा सकते हैं
Reliance Industries की तरफ से भारत का देसी डिजिटल सिक्का यानी Jio Coin लॉन्च तो हो गया है, लेकिन अभी तक कंपनी ने इसके बारे में खुलकर कुछ नहीं बताया है. कोई बड़ा इवेंट नहीं, न ही कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस. बस एक साइलेंट एंट्री, जिससे लोग और भी ज़्यादा क्यूरियस हो गए हैं.
दरअसल, Mukesh Ambani की अगुवाई में Reliance की टेक कंपनी Jio Platforms ने Polygon Labs के साथ मिलकर भारत में Web3 टेक्नोलॉजी को लाने का प्लान तैयार किया है. इसके तहत JioCoin एक ब्लॉकचेन-बेस्ड रिवॉर्ड टोकन है जो यूज़र Jio की अलग-अलग ऐप्स यूज़ करके कमा सकते हैं — वो भी सिर्फ अपने इंडियन मोबाइल नंबर के ज़रिए.
Jio Coin की लेटेस्ट कीमत और Market Cap
Wallet Investor की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अप्रैल 2025 को एक JIO टोकन की कीमत ₹18.79 थी, कुल मार्केट कैप- ₹3.3 करोड़ (₹33,021,401) और अवेलेबल सप्लाई 19 लाख से ज़्यादा टोकन (1,908,130) . 3 अप्रैल 2025 को रेट था ₹20.90 और मार्केट कैप ₹3.67 करोड़, यानी कि कुछ दिनों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है.
Jio Coin का इस्तेमाल कहां-कहां
Jio Coin सिर्फ क्रिप्टो नहीं, ये Jio की डिजिटल इकोनॉमी का हिस्सा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jio Coin का इस्तेमाल आप इन कामों में कर सकते हैं.
- मोबाइल रिचार्ज में
- JioMart पर डिस्काउंट्स में
- ऑनलाइन शॉपिंग में
- Jio Cinema में प्रीमियम कंटेंट एक्सेस करने में
- यानि जो भी Jio का यूज़र है, उसके लिए ये एक तरह का रिवॉर्ड प्वाइंट बन गया है, लेकिन ब्लॉकचेन पर.
Jio Coin कैसे कमाएं – जानिए स्टेप बाय स्टेप तरीका
Jio Coin कमाना इतना ही आसान है जितना सुबह उठकर Instagram चेक करना
- स्टेप 1: अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर JioSphere Browser डाउनलोड करें
- स्टेप 2: Jio नंबर से साइन अप करें
- स्टेप 3: Jio Coin Wallet एक्टिव करें
- स्टेप 4: ब्राउज़र यूज़ करना शुरू करें और Coin कमाएं
यह प्रोसेस Android, iPhone, Windows और Mac – सभी प्लेटफॉर्म पर काम करता है.
Desi Crypto Revolution का हिस्सा बनिए
Jio Coin अभी भले ही शुरुआती स्टेज में हो, लेकिन इसका स्कोप बहुत बड़ा है. जब Ambani कुछ लेकर आते हैं, तो उसका स्केल भी बड़ा होता है. अभी तो बस शुरुआत है – आगे चलकर ये Coin ई-कॉमर्स, वीडियो स्ट्रीमिंग और डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में बड़ा रोल निभा सकता है. तो तैयार हो जाइए, क्योंकि भारत में अब क्रिप्टो भी ‘Jio’ हो गया है.
Also Read: TV वाला CID तो देखा, अब जानो असली CID ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










