ePaper

Jio BlackRock Asset Management ने पहले ही NFO में ₹17,800 करोड़ जुटाए, टॉप 15 AMC में शामिल

Updated at : 07 Jul 2025 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
JIO Blackrock Mutual Funds

JIO Blackrock Mutual Funds

Jio Blackrock: भारत में म्यूचुअल फंड उद्योग तेजी से बढ़ रहा है. इसी बीच JioBlackRock Asset Management ने अपने पहले New Fund Offer (NFO) में रिकॉर्ड तोड़ ₹17,800 करोड़ की राशि जुटाकर देश का गौरव हासिल किया है.

विज्ञापन

Jio Blackrock: Jio Blackrock एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने अपने पहले ही न्यू फंड ऑफर (NFO) में कुल 17,800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हासिल कर लिया है. कंपनी ने 3 कैश/लोन म्यूचुअल फंड भी लॉन्च किए थे, जिसमें जियोब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड, जियोब्लैकरॉक लिक्विड फंड और जियोब्लैकरॉक मनी मार्केट फंड शामिल थे. इन फंडों में 90 से ज्यादा संस्थागत निवेशकों और 67,000 से अधिक व्यक्तियों ने ऑफर अवधि के दौरान निवेश किया.

जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट NFO

जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और ब्लैकरॉक इंक का ज्वाइंट वेंचर है. ये न्यू फंड ऑफर NFO 30 जून को शुरू हुआ था और 02 जुलाई, 2025 को बंद होगा. यह NFO भारत के कैश/लोन फंड सेगमेंट में सबसे बड़ा था, जिसने जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट को देश के 47 फंड हाउसों में से शीर्ष 15 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल कर दिया.

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा “इंस्टिट्यूट और रिटेल इन्वेस्टमेंट के बीच हमारे पहले NFO को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. यह जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की निवेश फिलोसोफी, जोखिम मैनेजमेंट क्षमताओं और डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण को रेखांकित करता है. यह भारत के विकसित हो रहे निवेश की तस्वीर में, एक ताकत बन कर उभरने की दिशा में एक मजबूत कदम है.”

बताते चले कि Jio Black rock एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने रिटेल निवेशकों को आकर्षित करने के लिए ‘अकाउंट क्रिएशन इनिशिएटिव’ की शुरूआत की है. इस इनिशिएटिव को ऑनबोर्डिंग को सरल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है.

Also Read: मुकेश अंबानी की बड़ी तैयारी, बनाएंगी नई कंपनी, टाटा, बिड़ला, रेमंड, वेदांता और ITC की राह पर अब रिलायंस

विज्ञापन
Shailly Arya

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola