IRCTC News: पूर्व रेलवे की 5 ट्रेनों में शुरू हुई बेडरोल सेवा, जानें किन ट्रेनों में मिल रही सुविधा

Indian Railway/IRCTC News: पूर्व रेलवे के मुख्यालय फेयरली प्लेस में बेडरोल की गिनती शुरू हो गयी है. शुरुआत में हावड़ा-नयी दिल्ली और सियालदह-नयी दिल्ली के अलावा तीन अन्य ट्रेनों में भी बेडरोल दिया जाना शुरू हुआ है.
Indian Railway/IRCTC News: कोरोना संक्रमण के कारण ट्रेनों में पिछले दो वर्षों से बंद बेडरोल सेवा बंद थी. अब उसे फिर से शुरू कर दिया गया है. 21 मार्च से यात्रियों को बेडरोल (चादर, कंबल, तौलिया और तकिया) दिया जाने लगा है. हालांकि, फिलहाल पांच ट्रेनों में इस सेवा को शुरू किया गया है, जबकि अगले 15 दिनों में अन्य 20 ट्रेनों में इस सेवा को शुरू करने की तैयारी चल रही है.
शुरू हुई बेडरोल की गिनती
पूर्व रेलवे के मुख्यालय फेयरली प्लेस में बेडरोल की गिनती शुरू हो गयी है. शुरुआत में हावड़ा-नयी दिल्ली और सियालदह-नयी दिल्ली के अलावा तीन अन्य ट्रेनों में भी बेडरोल दिया जाना शुरू हुआ है. राजधानी एक्सप्रेस की सभी बोगियों में परदे भी लगा दिये गये हैं. पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा ने यह जानकारी दी.
-
जीएम ने बताया कि अगले 15 दिनों में और 20 ट्रेनों में दिया जाने लगेगा बेडरोल
-
हावड़ा- नयी दिल्ली, सियालदह-नयी दिल्ली और अन्य तीन ट्रेनों में शुरू हुई सेवा
-
21 मार्च से यात्रियों को दिया जा रहा बेड रोल (चादर, कंबल, तौलिया और तकिया)
पूर्व रेलवे की 62 ट्रेनों में मिलेगी सुविधा
उन्होंने बताया कि पूर्व रेलवे की 62 ट्रेनों में हमें चादर, कंबल, तौलिया और तकिया उपलब्ध कराना है. ऐसा नहीं है कि यह केवल 62 ट्रेन ही हैं, बल्कि इन ट्रेनों के अतिरिक्त रेक भी हैं. युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है. उम्मीद है कि अगले 15 दिनों में सियालदह, हावड़ा और आसनसोल से रवाना होने वाली 20 और ट्रेनों में बेडरोल मिलने लगेगा.
प्रीमियम एक्सप्रेस ट्रेनें पहली प्राथमिकता
श्री अरोड़ा ने बताया कि प्रीमियम एक्सप्रेस ट्रेनें ही हमारी पहली प्राथमिकता हैं. उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जा रही है कि उपलब्ध बेडरोल इस्तेमाल के लायक हैं या नहीं. वर्तमान में पूर्व रेलवे की पांच ट्रेनों में बेड रोल मिलना शुरू हो गया है. इसके अलावा रेलवे पुराने बेडरोल देख रही है कि वह उपयोग करने के लायक हैं या नहीं. उपयोग लायक बेडरोल की धुलाई भी शुरू हो गयी है. खरीदारी के लिए टेंडर जारी किया जायेगा.
लाखों के बेडरोल खराब होने की कगार पर
देश भर में 23 मार्च 2020 से ही ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था. जून 2020 से जब स्पेशल ट्रेनों का परिचनालन शुरू हुआ, तो कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ट्रेनों में बेडरोल सेवा को बंद कर दिया गया. हाल ही में रेल बोर्ड द्वारा एक बार फिर से ट्रेनों में बेडरोल देने की घोषणा कर दी गयी है. लगभग दो वर्षों से बेडरोल का उपयोग नहीं होने से काफी चादर और तकिये खराब होने हो गये हैं.
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




