ePaper

इस महारत्न कंपनी के आईपीओ की हो गई लिस्टिंग, बीएसई में तेज शुरुआत

Updated at : 27 Nov 2024 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
इस महारत्न कंपनी के आईपीओ की हो गई लिस्टिंग, बीएसई में तेज शुरुआत

NTPC Green Energy IPO listing

IPO Listing: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के आईपीओ को बोली लगाने के आखिरी दिन पिछले शुक्रवार को 2.40 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. कंपनी के 10,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 102-108 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था.

विज्ञापन

IPO Listing: एनटीपीसी की सहायक कंपनी और रिन्यूएबल एनर्जी यूनिट एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ बुधवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गया. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड देश की महारत्न कंपनियों में से एक है. नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीसीपीसीएल) देश में बिजली का उत्पादन, ट्रांसमिशन और सप्लाई करने वाली सरकार की सबसे बड़ी कंपनी है. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ अपने इश्यू प्राइस 108 रुपये से 3% से अधिक की उछाल के साथ सूचीबद्ध किया गया.

1,02,211.38 करोड़ एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का बाजार मूल्यांकन

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ 3.33% की बढ़त के साथ 111.60 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ. इसके बाद में यह 12.40% चढ़कर 121.40 रुपये पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ ने 3.24% चढ़कर 111.50 रुपये पर शुरुआत की. इसी के साथ कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,02,211.38 करोड़ रुपये रहा. इस बीच, बीएसई पर एनटीपीसी का शेयर करीब 2% की बढ़त के साथ 368.80 रुपये पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: दो दिन में 2250 रुपये सस्ता हो गया सोना, चांदी 2700 रुपये टूटी, जानें आज का ताजा भाव

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को 2.40 गुना मिला सब्सक्रिप्शन

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) को बोली लगाने के आखिरी दिन पिछले शुक्रवार को 2.40 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. कंपनी के 10,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 102-108 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी एक ‘महारत्न’ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है, जिसका खंड सौर और पवन ऊर्जा परिसंपत्तियों सहित अक्षय ऊर्जा तक फैला है.

इसे भी पढ़ें: नारायण मूर्ति की इन्फोसिस ने कर्मचारियों को दी बड़े दिन की सौगात, 85% बोनस देने का किया ऐलान

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola