लिस्टिंग के दिन 6% गिरा एथर एनर्जी का शेयर, IPO को मिला था 1.43 गुना अभिदान

Updated at : 06 May 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
IPO Listing

Ather Energy IPO Listing

IPO Listing: एथर एनर्जी के शेयर ने लिस्टिंग के दिन कमजोर प्रदर्शन किया और इश्यू प्राइस 321 रुपये के मुकाबले 6% गिरावट के साथ बंद हुआ. कंपनी के IPO को 1.43 गुना अभिदान मिला था, लेकिन मुनाफावसूली के दबाव में शेयर फिसल गया. एथर ओला इलेक्ट्रिक के बाद आईपीओ लाने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बनी है.

विज्ञापन

IPO Listing: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी (Ather Energy) का शेयर मंगलवार को अपनी शेयर बाजार में लिस्टिंग के दिन कमजोर प्रदर्शन करता दिखा. कंपनी के शेयर की शुरुआत भले ही बीएसई पर 1.57% की बढ़त के साथ 326.05 रुपये पर हुई, लेकिन दिन भर की ट्रेडिंग के दौरान यह मुनाफावसूली के चलते लगातार गिरता गया और अंत में 302.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ. यह इश्यू प्राइस 321 रुपये के मुकाबले 5.76% की गिरावट दर्शाता है.

एनएसई पर भी छायी रही कमजोरी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर एथर एनर्जी के शेयर की शुरुआत 328 रुपये के भाव पर हुई, जो 2.18% की बढ़त को दर्शाता है. लेकिन, बाजार के बंद होते-होते यह गिरकर 302.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ, जिससे यहां 5.82% की गिरावट देखने को मिली.

बाजार पूंजीकरण 11,266 करोड़ रुपये के करीब

लिस्टिंग के बाद एथर एनर्जी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 11,266.90 करोड़ रुपये रहा. गिरावट के बावजूद कंपनी ने लिस्टिंग के दिन निवेशकों और बाजार की बड़ी नजरों को अपनी ओर खींचा.

1.43 गुना अभिदान मिला था एथर एनर्जी के IPO को

एथर एनर्जी का IPO 2,981 करोड़ रुपये का था, जिसमें शेयर का प्राइस बैंड 304 रुपये से 321 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था. बोली के अंतिम दिन इस IPO को 1.43 गुना अभिदान मिला था, जिससे निवेशकों की रुचि तो नजर आई, लेकिन लिस्टिंग के बाद शेयर प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका.

एंकर निवेशकों से पहले ही जुटाए थे 1,340 करोड़

IPO खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 1,340 करोड़ रुपये की राशि जुटा ली थी, जो एक मजबूत शुरुआत का संकेत था. बावजूद इसके, कमजोर लिस्टिंग ने बाजार में कंपनी के भविष्य को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

इसे भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड निवेशकों को अपना पोर्टफोलियो कब करना चाहिए रिबैलेंस? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

ओला इलेक्ट्रिक के बाद दूसरी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी

एथर एनर्जी, ओला इलेक्ट्रिक के बाद भारत की दूसरी इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी है, जिसने IPO लाकर बाजार में कदम रखा है. EV सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच कंपनी के प्रदर्शन पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: ड्रीम11 से 4 करोड़ जीतने वाले मंगल सरोज को देना होगा Tax, वरना घर पहुंचेगा आयकर विभाग

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola