रिटेल मार्केट में नरम पड़ी महंगाई तो शेयर बाजार में बूम, सेंसेक्स 328 प्वाइंट चढ़ा

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :14 May 2024 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
रिटेल मार्केट में नरम पड़ी महंगाई तो शेयर बाजार में बूम, सेंसेक्स 328 प्वाइंट चढ़ा

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार. फाइल फोटो

Stock Market: 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 328.48 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 73,104.61 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 510.13 अंक तक चढ़ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 113.80 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,217.85 अंक पर बंद हुआ.

विज्ञापन

Stock Market: देश के खुदरा बाजारों में अप्रैल 2024 के दौरान महंगाई को नरम पड़ने वाला आंकड़ा सोमवार 13 मई 2024 को आने के बाद मंगलवार 14 मई 2024 को शेयर बाजार शाका लाका बूम बूम करने लगा. मानो, उसे कोई जादुई वस्तु मिल गई हो. हालांकि, सोमवार को भी शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा था. मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 328 अंक चढ़कर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी करीब 113 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ. सबसे बड़ी बात यह है कि खुदरा महंगाई दर में नरमी के आंकड़े आने के बाद बाजार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लिवाली का समर्थन मिला.

सेंसेक्स 328.48 अंक पर बंद

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 328.48 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 73,104.61 अंक पर बंद हुआ. शेयर बाजार में कारोबार के दौरान एक समय यह 510.13 अंक तक चढ़ गया था. बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 111.66 अंक और एनएसई निफ्टी 48.85 अंक मजबूत हुआ था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 113.80 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,217.85 अंक पर बंद हुआ.

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर रहे टॉप गेनर

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति प्रमुख रूप से लाभ में रहे. वहीं, नुकसान में रहने वाले शेयरों में नेस्ले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और एशियन पेंट्स शामिल हैं.

अप्रैल में खुदरा महंगाई 11 महीने के निचले स्तर पर

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार अंडा, मांस और मसालों के सस्ता होने से खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में नरम होकर 11 महीने के निचले स्तर 4.83 प्रतिशत पर रही. हालांकि, कुल मिलाकर खाने के सामान के दाम इस दौरान मामूली मजबूत हुए.

टाटा नमक की बनी रहेगी सेहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने हटाया जुर्माना

दूसरे बाजारों का कैसा रहा हाल

एशिया के दूसरे बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिला-जुला रुख रहा. अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में सोमवार को मिला-जुला रुख था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 4,498.92 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

सरकारी बैंकों में पीएनबी दिल्ली को रिकॉर्डतोड़ मुनाफा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola