Indian Railways : फिलहाल 3 मई तक नहीं चलेंगी ट्रेनें, जानें कैसे कैंसिल होगा अबतक जिनका टिकट कटा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की सुबह 10 बजे अपने राष्ट्र के संबोधन में लॉकडाउन को आगामी 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है. हालांकि, इसके पहले लोगों को यह उम्मीद थी कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए बीते 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लागू देशव्यापी 21 दिन का लॉकडाउन समाप्त कर दिया जाएगा या फिर उसमें कुछ छूट दी जाएगी. इसी उम्मीद में रेलवे और रेल यात्रियों ने 15 अप्रैल यानी बुधवार से यात्रा करने के लिए टिकटों की बुकिंग कर ली या करवा लिया, लेकिन लॉकडाउन का आगामी 20 दिनों के लिए बढ़ जाने के बाद आईआरसीटीसी और रेल यात्रियों दोनों के समक्ष परेशानी खड़ी हो गयी है. अब ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल पैदा हो रहा है कि उनके टिकट में लगे पैसे का रिफंड कैसे होगा या फिर उनके टिकट कैंसिल कैसे होंगे? रेलवे ने रेलयात्रियों के बीच पैदा हो रहे सवालों और खड़ी हो रही समस्याओं के निदान का उपाय बताया है. आइए, जानते हैं कि आपकी समस्याओं का रेलवे या आईआरसीटीसी कैसे समाधान करेगा…
लेखक के बारे में
By कुमार विश्वत सेन
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए