सोमवार का गम मंगलवार को खत्म! सेंसेक्स 511 अंक दौड़ा, निफ्टी भी हुई गदगद

Updated:
विज्ञापन
Indian Stock Market

Indian Stock Market: शेयर बाजार ने नए सप्ताह की शुरुआत बढ़त के साथ की है. जानिए किन सेक्टरों में तेजी की उम्मीद है और इन्वेस्टर्स के लिए क्या है अहम सलाह.

Indian Stock Market 9 June 2026: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार वापसी हुई है. सेंसेक्स 511 और निफ्टी 136 अंक उछला है. ग्लोबल संकेतों और RBI के फैसलों से इन्वेस्टर्स में रौनक लौटी है.

विज्ञापन

Indian Stock Market 9 June 2026: सोमवार की भारी गिरावट के बाद आज यानी मंगलवार (9 जून) को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी की है. ग्लोबल मार्केट्स से मिले अच्छे संकेतों और घरेलू स्तर पर रिजर्व बैंक (RBI) के बड़े फैसलों से इन्वेस्टर्स का हौसला बढ़ा है. सुबह बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.70% यानी 511 अंकों की बढ़त के साथ 74,035.41 पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 0.59% यानी 136 अंक चढ़कर 23,259.05 पर पहुंच गया. निफ्टी के 50 में से 39 शेयर हरे निशान (बढ़त) में कारोबार कर रहे हैं. 

बाजार में अचानक तेजी क्यों आई?

इस उछाल के पीछे सबसे बड़ी राहत पश्चिम एशिया से मिली है, जहां इजरायल और ईरान ने हवाई हमलों को रोककर सीजफायर का ऐलान किया है. इससे कच्चे तेल की कीमतें घटकर 93 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गईं, जिससे ग्लोबल मार्केट को बड़ी राहत मिली. इसके अलावा, अमेरिकी बाजारों में टेक और एआई (AI) शेयरों में आई खरीदारी से पूरे एशिया में सकारात्मक माहौल बन गया. जापान का निक्केई 1.73% और साउथ कोरिया का कोस्पी करीब 5% तक उछल गया. 

आरबीआई और अमेरिकी कोर्ट से क्या मिली राहत?

आरबीआई ने सोमवार शाम को विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ाने के लिए डॉलर-रुपया फॉरेक्स स्वैप (FCNR-B) सुविधा की घोषणा की, जिससे बाजार में 40 से 50 अरब डॉलर आने की उम्मीद है. वहीं, अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए 1 लाख डॉलर के H-1B वीजा शुल्क को वहां की अदालत ने खारिज कर दिया है, जिससे भारतीय आईटी कंपनियों को बड़ी राहत मिली है. इसके साथ ही, टेलीकॉम कंपनियों को पुराने स्पेक्ट्रम लेवी मामले में हाई कोर्ट से राहत मिलने के कारण टेलीकॉम शेयरों में भी खरीदारी देखी जा रही है. रुपये में भी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे की मजबूती आई और यह 95.49 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. 

आज कौन से शेयर चमके और कौन से फिसले?

शुरुआती कारोबार में मुनाफा कमाने वाले शेयरों में ट्रेंट (2.6%), इंडिगो (1.7%), ग्रासिम (1.4%), जियो फाइनेंशियल (1.4%), एक्सिस बैंक (1.2%) और बजाज फाइनेंस (1%) सबसे आगे रहे. वहीं दूसरी ओर, नुकसान उठाने वाले शेयरों में कोल इंडिया (0.82%), एनटीपीसी (0.75%), इन्फोसिस (0.61%), टाटा स्टील (0.54%) और ओएनजीसी (0.51%) प्रमुख रूप से गिरावट में रहे. 

हालांकि विदेशी इन्वेस्टर्स (FPIs) ने पिछले 6 दिनों में 36,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की है, लेकिन बाजार के बहुत नीचे गिर जाने (ओवरसोल्ड होने) के कारण इन्वेस्टर्स ने ‘बाय ऑन डिप’ यानी गिरावट में खरीदारी की रणनीति अपनाई है, जिससे बाजार को संभलने का मौका मिला. 

ये भी पढ़ें: सोना 1,51,680 रुपये और चांदी 2,59,900 रुपये पर आई, तुरंत चेक करें आपके शहर नया रेट 

विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola