Fact Check: क्या राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में ट्रैक्टर दे रही है सरकार? जानें वायरल वीडियो का सच
वायरल फेक वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट, फोटो एक्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सरकार सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में ट्रैक्टर देगी. पीआईबी ने इस दावे का फैक्ट चेक किया है और बताया है कि यह खबर पूरी तरह से फर्जी है. जानें पूरा सच.
Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो का गलत इस्तेमाल करके यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार देश के सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में ट्रैक्टर देने वाली है. तो आइये इस वायरल दावे का पूरा सच जानें.
वायरल वीडियो में क्या दावा किया जा रहा है?
पीआईबी (PIB) फैक्ट चेक के आधिकारिक 'एक्स' (X) अकाउंट पर इस वायरल वीडियो को शेयर कर बताया गया है कि 'सरकारी योजना' नाम के फेसबुक हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त ट्रैक्टर देने की घोषणा की है. 20 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत में पीएम मोदी को दिखाया गया है, जिसमें वे बोलते हैं, "साथियों, 8 तारीख का दिन जरूर याद रखना." इतना बोलने के बाद पीएम मोदी वीडियो से हट जाते हैं और वीडियो बनाने वाला, योजना के बारे में जानकारी देने लगता है.
क्या है वायरल वीडियो का सच?
मुफ्त में ट्रैक्टर देने का दावा करने वाले इस वीडियो का पीआईबी की टीम ने फैक्ट चेक किया और बताया कि वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. यह दावा बिल्कुल झूठा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की गई है.
पीआईबी ने लोगों को किया सावधान
पीआईबी ने आम लोगों को सावधान करते हुए कहा है, "कृपया ऐसे लुभावने दावों पर भरोसा न करें और किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर कर लें."
ये भी पढ़ें: रोजाना करें 2 से 5 रुपये जमा, हर महीने मिलेगा 3000 रुपये पेंशन, यहां जानें सरकारी स्कीम की डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए