ePaper

Indian Railways Updates: रेलवे चलाएगा पूजा स्‍पेशल ट्रेन, UP-बिहार सहित इन यात्रियों को होगा फायदा

Updated at : 11 Sep 2022 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways Updates: रेलवे चलाएगा पूजा स्‍पेशल ट्रेन, UP-बिहार सहित इन यात्रियों को होगा फायदा

Indian Railways Updates: कोलकाता और अजमेर के बीच चलायी जाने वाली ये पूजा स्पेशल ट्रेन को लेकर यात्री खुश हैं. यात्रा के दौरान पटना, प्रयागराज, कानपुर, टूंडला, आगरा फोर्ट, बांदीकुई और जयपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में यह ट्रेन रुकेगी.

विज्ञापन

Puja Special Trains: बिहार, झारखंड, यूपी के कई लोग ऐसे हैं जो रोजगार की तलाश में आपने राज्य से बाहर जाते हैं. ऐसे लोग त्‍योहार में अपने घर वापस लौटते हैं. ज्‍यादातर लोग त्‍योहार में घर लौटने के लिए ट्रेन पर निर्भर रहते हैं. ऐसे ही लोगों के लिए रेलवे स्‍पेशल ट्रेन (dussehra diwali chhath puja spl train) चलाता है. दरअसल, ट्रेनों में तेजी से बढ़ रही टिकट बुकिंग की वजह से भारतीय रेल के उत्तर मध्य रेलवे ने अपने यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं देने की दिशा में बड़ी घोषणा की है.

उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और राजस्थान के अजमेर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. त्योहार के सीजन को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के इस फैसले से लाखों रेल यात्रियों को फायदा होगा.

कोलकाता से अजमेर के बीच चलेगी ये ट्रेन

पश्‍चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से अजमेर तक चलाई जाने वाली ट्रेन की बात करें तो ट्रेन नंबर- 03125, कोलकाता-अजमेर पूजा स्पेशल ट्रेन 4 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 14.00 बजे कोलकाता से खुलेगी और अगले दिन शाम को 19.40 बजे अजमेर तक यात्रियों को पहुंचाएगी. इसी तरह, वापसी में अजमेर से कोलकाता के बीच ट्रेन चलेगी. ट्रेन नंबर- 03126, अजमेर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक प्रत्येक बुधवार को रात 22.00 बजे अजमेर से खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 5.00 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

Also Read: Indian Railways: कोरोना काल में बंद ये सुविधा यात्रियों को फिर से देगी रेलवे, होगा बड़ा फायदा, जाने डिटेल
इन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

कोलकाता और अजमेर के बीच चलायी जाने वाली ये पूजा स्पेशल ट्रेन को लेकर यात्री खुश हैं. यात्रा के दौरान पटना, प्रयागराज, कानपुर, टूंडला, आगरा फोर्ट, बांदीकुई और जयपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में यह ट्रेन रुकेगी. इसका अर्थ है कि कोलकाता और अजमेर के बीच चलायी जाने वाली इस पूजा स्पेशल ट्रेन का लाभ पश्चिम बंगाल और राजस्थान के साथ-साथ बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्री भी उठाने में सक्षम होंगे.

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार इस ट्रेन में स्लीपर क्लास के 10, थर्ड क्लास एसी के 5 और एसएलआरडी के 2 डिब्बे सहित कुल 17 डिब्बे लगाने का काम रेलवे की ओर से किया जाएगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन