ePaper

Indian Railway Helpline Number: त्‍योहार में ट्रेन से सफर के दौरान परेशानी से बचने के लिए जान लें ये नंबर

Updated at : 05 Sep 2022 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railway Helpline Number: त्‍योहार में ट्रेन से सफर के दौरान परेशानी से बचने के लिए जान लें ये नंबर

Indian Railway Helpline Number : रेल मंत्रालय द्वारा शेयर किए हुए ट्वीट की बात करें तो इसमें लिखा गया कि रेल यात्रा के दौरान किसी भी मदद या सहायता के लिए 139 डायल करने का काम करें. रेल मदद हेल्पलाइन ,#OneRailOneHelpline139.

विज्ञापन

Indian Railway Helpline Number : इस त्योहार यदि आप ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…यदि आपको सफर के दौरान कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा तो आप क्‍या करेंगे ? तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको इस परेशानी से बचने का तरीका बताते हैं.

दरअसल रेलवे द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. यह नंबर 24 घंटे यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा. यदि ट्रेन में सफर करते वक्त आपको चिकित्सक सहायता चाहिए, किसी दुर्घटना के बारे में सूचित करने की आप जरूरत महसूस कर रहे हों , ट्रेन या स्टेशन से जुड़ी शिकायत करनी हो, या फिर फ्रेट, पार्सल, ट्रेकिंग से जुड़ी जानकारी आप पाना चाहते हैं तो तुरंत 139 डायल कर सकते हैं. रेलवे की मानें तो, आपकी परेशानी तुरंत सुलझाने का काम किया जाएगा. रेलवे मंत्रायल की ओर से यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी गयी है.

undefined
रेलवे के किसी भी मदद के लिए करें ये काम

रेल मंत्रालय द्वारा शेयर किए हुए ट्वीट की बात करें तो इसमें लिखा गया कि रेल यात्रा के दौरान किसी भी मदद या सहायता के लिए 139 डायल करने का काम करें. रेल मदद हेल्पलाइन ,#OneRailOneHelpline139. रेल मंत्रालय ने जैसे ही यह ट्वीट किया यात्रियों कमेंट बॉक्स में कमेंट करने लगे. लोगों ने अपने पीएनआर नंबर पीएनआर नंबर की पूछताछ, अपने खोए हुए पार्सल को लेकर कई कमेंट इस ट्वीट के नीचे किये.

Also Read: Railway Jobs 2022: रेलवे में 12 वीं पास के लिए बिना लिखित परीक्षा दिये नौकरी पाने का मौका, ऐसे करें आवेदन भाषा चुनने की सुविधा

आपको बता दें कि जब आप 139 नंबर पर कॉल करेंगे तो सबसे पहले आपको भाषा चुनने के लिए कहा जाएगा. उसके बाद सुरक्षा सहयता, पूछताछ, दिवयांगजन, सामान्य शिकायत, पार्सल से जुड़ी जानकारी के अलावा अन्‍य शिकायत, IRCTC द्वारा संचालक ट्रेनों द्वारा संचालक ट्रेनों के बारे में जानकारी, अपनी शिकायत को ट्रैक करना, ग्राहक सेवा अधिकारी से बात करने की सहायता उपलब्‍ध कराई जाएगी. इतने ऑप्शन आपको रेलवे के द्वारा दिये जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola