ePaper

Railway Jobs 2022: रेलवे में 12 वीं पास के लिए बिना लिखित परीक्षा दिये नौकरी पाने का मौका, ऐसे करें आवेदन

Updated at : 04 Sep 2022 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
Railway Jobs 2022: रेलवे में 12 वीं पास के लिए बिना लिखित परीक्षा दिये नौकरी पाने का मौका, ऐसे करें आवेदन

Railway Recruitment 2022 इंडियन रेलवे ने 12वीं पास युवकों के लिए सरकारी नौकरी हेतु ऑफिशियल नोटिफिकेशन किया है. रेलवे बिना किसी परीक्षा के डायरेक्ट इस पद पर भर्ती निकाला है.

विज्ञापन

Railway Recruitment 2022: आप अगर 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो फिर यह खबर आपके काम की है. इंडियन रेलवे (Railway Jobs 2022) ने 12वीं पास युवकों के लिए सरकारी नौकरी हेतु ऑफिशियल नोटिफिकेशन किया है. रेलवे बिना किसी परीक्षा के डायरेक्ट इस पद पर भर्ती निकाला है. दरअसल, यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत होने वाला है. इसके लिए आप 5 सितंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस लिंक पर उम्मीदवार https://www.rrc-wr.com/ क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 5 सितंबर 2022 से आवेदन शुरु हो रहा है. आवेदन करने की आखिरी तिथि 4 अक्टूबर 2022 है.

शैक्षणिक योग्यता

इस पद के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम ग्रेजुएशन लेवल 2 व 3- 12वीं पास की डिग्री होनी चाहिए. इन पदों के लिए चयन स्पोर्ट्स ट्रायल में प्रदर्शन, स्पोर्ट्स उपलब्धियां, शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होगा.

आयु सीमा

इन पदों पर कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 25 साल आयु सीमा होनी चाहिए.

आवेदन फीस

जनरल व ओबीसी वर्ग- 500 रुपये

एससी,एसटी, महिला, आर्थिक रुपये से पिछड़े वर्ग- 250 रुपये

सैलरी

इस पोस्ट पर अगर आपका सलेक्शन होता है तो उम्मीदवार को हर महीने 25500-81100 / 29200- 92300 रुपये सैलरी मिलेगी.

इन पदों पर निकली है भर्ती

शूटिंग (M/W) एयर पिस्टल / स्पोर्ट्स पिस्टल/ राइफल शूटिंग 3 पद /राइफल शूटिंग प्रोन -1

कबड्डी – ऑलराउंडर – 01

जिमनास्टिक पुरुष – 02

क्रिकेट महिला – 1

क्रिकेट पुरुष – 02

हॉकी – 02 लेवल-2 और लेवल-3 – 16

वेटलिफ्टिंग 02

पावरलिफ्टिंग -1

पावर लिफ्टिंग- 1

रेसलिंग – 01

शूटिंग – 01

रेसलिंग (पुरुष) फ्रीस्टाइल – 1

कबड्डी- पुरुष – 01

कबड्डी – महिला – 2

हॉकी पुरुष – 01

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन