इंडियाबुल्स समूह पर कथित साइबर हमला: साइबल

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

इंडियाबुल्स समूह पर एक रैनसमवेयर (एक प्रकार के इंटनेट वायरस) का कथित तौर पर हमला हुआ है और साइबर इंटेलीजेंस कंपनी साइबल के अनुसार साइबर हमला करने वाले ने कंपनी की अहम जानकारियां लीक करने की धमकी दी है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंडियाबुल्स समूह पर एक रैनसमवेयर (एक प्रकार के इंटनेट वायरस) का कथित तौर पर हमला हुआ है और साइबर इंटेलीजेंस कंपनी साइबल के अनुसार साइबर हमला करने वाले ने कंपनी की अहम जानकारियां लीक करने की धमकी दी है.

विज्ञापन

साइबल ने अपने ब्लॉग में कहा, ‘‘ कंपनी की लीक की गयी जानकारियां ऐसे रैनसमवेयर का परिचालन करने वालों की ओर से एक धमकी लगती है. कंपनी से 24 घंटे में उनकी शर्तें मानने को कहा गया है, अन्यथा कंपनी की जानकारियां बड़े पैमाने पर लीक करने की धमकी दी गयी है.”

इस बारे में इडियाबुल्स की ओर से तत्काल कोई जवाब नहीं मिल सका है. ब्लॉग में कहा गया है कि पिछले डेटा लीक की तरह इस बार भी साइबल की शोध टीम ने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के लीक हुए दस्तावेजों का आकलन किया और पाया कि उड़ाए गए दस्तावेजों में बैंक से जुड़ी बहुत संवेदनशील जानकारियां हैं. इसमें लेनदेन, वाउचर और बैंक प्रबंधकों को भेजे गए पत्र इत्यादि शामिल हैं.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola