ePaper

Income Tax रिटर्न फाइल करने की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ी, वित्त मंत्रालय ने की घोषणा

Updated at : 24 Oct 2020 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
Income Tax रिटर्न फाइल करने की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ी, वित्त मंत्रालय ने की घोषणा

व्यक्तिगत करदाताओं के लिये वित्त वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न (Income Tax return ) दाखिल करने की समय-सीमा एक महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गयी है. वित्त मंत्रालय (Finance Ministry ) ने शनिवार को इसकी घोषणा की.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : व्यक्तिगत करदाताओं के लिये वित्त वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की समय-सीमा एक महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गयी है. वित्त मंत्रालय ने शनिवार को इसकी घोषणा की.

मंत्रालय ने कहा कि जिन करदाताओं के खाताओं की ऑडिट करने की जरूरत है, उनके लिये आईटीआर दाखिल करने की समय-सीमा दो महीने बढ़ाकर 31 जनवरी 2021 कर दी गयी है.सरकार ने इससे पहले मई में भी करदाताओं को अनुपालन में राहत देते हुए वित्त वर्ष 2019-20 के आईटीआर भरने की समय-सीमा 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी थी. आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय-सीमा से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, ‘‘जिन करदाताओं के लिये आयकर रिटर्न भरने की समय-सीमा विस्तार से पहले 31 जुलाई 2020 थी, उनके लिये समय-सीमा 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी गयी है.”

Also Read: लोन मोरेटोरियम : सरकार ने दी कर्जदारों को बड़ी राहत, ब्याज पर वसूला गया ब्याज वापस होगा

इसी तरह जिन करदाताओं के खाताओं की ऑडिट किये जाने की जरूरत है और जिनकी समयसीमा पहले 31 अक्टूबर 2020 थी, वे अब 31 जनवरी 2021 तक आईटीआर भर सकते हैं.सीबीडीटी ने कहा कि करदाताओं को आईटीआर भरने में अधिक समय देने के लिये समय-सीमा बढ़ायी गयी है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola