विदेशी शेयरों से कमाई छिपाना पड़ सकता है महंगा, ITR भरते समय रखें खास ध्यान

पूरी विदेशी कमाई दिखाना है जरूरी (फोटो-Canva)
Income Tax: विदेशी शेयरों से कमाई को ITR में न दिखाना महंगा पड़ सकता है. आयकर विभाग की सख्ती के बीच ऐसी गलती पर 200% तक जुर्माना लग सकता है, इसलिए सही जानकारी देना जरूरी है.
Income Tax: आज के समय में भारतीय निवेशक आसानी से Apple और Tesla जैसी विदेशी कंपनियों में पैसा लगा रहे हैं. इससे कमाई के नए रास्ते खुले हैं, लेकिन इसके साथ टैक्स से जुड़ी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं. छोटी सी लापरवाही भी आपको भारी जुर्माने में डाल सकती है.
पूरी विदेशी कमाई दिखाना है जरूरी
अगर आप भारत में रहते हैं, तो आपकी पूरी ग्लोबल इनकम टैक्स के दायरे में आती है. यानी चाहे कमाई भारत से हो या विदेश से, आपको ITR में उसकी जानकारी देना जरूरी है. कई बार विदेशी कंपनियां डिविडेंड देने से पहले ही टैक्स काट लेती हैं, जिससे लोगों को लगता है कि अब इसे भारत में दिखाने की जरूरत नहीं है. लेकिन ऐसा नहीं है. आपको पूरी कमाई ITR में बतानी होती है. हां, ‘फॉरेन टैक्स क्रेडिट’ लेकर आप डबल टैक्स से बच सकते हैं.
शेड्यूल FA में सिर्फ जानकारी देना काफी नहीं
ITR भरते समय लोग अक्सर एक बड़ी गलती कर देते हैं. वे ‘शेड्यूल FA’ में अपने विदेशी शेयरों की जानकारी तो ठीक से भर देते हैं, लेकिन उन शेयरों से हुई कमाई को दिखाना भूल जाते हैं. ध्यान रखें कि शेड्यूल FA सिर्फ आपकी विदेशी संपत्ति की जानकारी देने के लिए होता है, कमाई दिखाने के लिए नहीं. डिविडेंड (लाभांश) को हमेशा ‘अन्य स्रोत से आय’ में अलग से दिखाना जरूरी होता है. अगर आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका ITR तकनीकी रूप से गलत माना जा सकता है और आगे परेशानी खड़ी हो सकती है.
200% तक लग सकता है जुर्माना
अब आयकर विभाग पहले से कहीं ज्यादा एडवांस और सख्त हो चुका है. कई देशों के साथ डेटा शेयरिंग व्यवस्था होने के कारण आपकी विदेशी कमाई की जानकारी आसानी से विभाग तक पहुंच जाती है. ऐसे में अगर आपने अपनी कमाई छिपाई, तो इसे ‘अंडर-रिपोर्टिंग’ माना जाएगा. इस स्थिति में आप पर 50% से लेकर 200% तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है, जो आपकी कमाई से भी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है.
गलती सुधारने का मौका भी है
अगर आपसे पहले ITR भरते समय कोई गलती हो गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार आपको ‘Updated ITR’ के जरिए अपनी गलती सुधारने का मौका देती है. अगर आप 1 साल के अंदर सुधार करते हैं, तो आपको 25% अतिरिक्त टैक्स देना होगा, जबकि 1 से 2 साल के बीच सुधार करने पर यह बढ़कर 50% हो जाता है.
Also Read : पॉलिसी लेने से पहले चेक करें लिस्ट, इन इंश्योरेंस कंपनियों पर सबसे ज्यादा शिकायतें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




