Credit Card से भी भर सकते हैं Income Tax, जानिए कितना लगेगा चार्ज और कैसे करें पेमेंट

Updated:
विज्ञापन

इंकम टैक्स को अब क्रेडिट कार्ड से भी जमा किया जा सकता है. जानिए e-Pay टैक्स पोर्टल पर पूरा प्रोसेस, बैंकवार चार्ज, GST और रिवॉर्ड पॉइंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारी.

विज्ञापन

अगर आपने अभी तक अपना इंकम टैक्स जमा नहीं किया है, तो क्रेडिट कार्ड  भी एक ऑप्शन हो सकता है. इंकम टैक्स डिपार्टमेंट अपने आधिकारिक e-Filing पोर्टल पर e-Pay टैक्स सुविधा के जरिए क्रेडिट कार्ड से टैक्स जमा करने की अनुमति देता है. इससे टैक्स का भुगतान आसानी से किया जा सकता है, लेकिन पेमेंट से पहले एक बात जानना जरूरी है. क्रेडिट कार्ड से टैक्स भरने पर पेमेंट गेटवे सुविधा शुल्क (Convenience Fee) लेता है, जिस पर 18% GST भी अलग से देना पड़ता है.

क्रेडिट कार्ड से इंकम टैक्स कैसे भरें?

अगर आप क्रेडिट कार्ड से टैक्स जमा करना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें.

  • इन्कम टैक्स e-Filing Portal पर जाएं.
  • PAN, Password और OTP की मदद से लॉग इन करें.
  • e-File सेक्शन में जाकर e-Pay Tax चुनें.
  • New Payment पर क्लिक करें.
  • जिस तरह का टैक्स जमा करना है, उसे चुनें. जैसे एडवांस टैक्स, सेल्फ-असेसमेंट टैक्स, TDS या अन्य टैक्स.
  • जरूरी जानकारी भरें.
  • Payment Mode में Credit Card चुनें.
  • अपने कार्ड की डिटेल दर्ज करें और अधिकृत Payment Gateway के जरिए पेमेंट पूरा करें.
  • पेमेंट सफल होने के बाद आपको Challan Identification Number (CIN) मिलेगा.
  • भविष्य के रिकॉर्ड के लिए Payment Receipt डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

किस बैंक पर कितना चार्ज लगेगा?

क्रेडिट कार्ड से इंकम टैक्स भरने पर अलग-अलग पेमेंट गेटवे अलग सुविधा शुल्क लेते हैं.

Payment Gatewayसुविधा शुल्क*
HDFC BankHDFC क्रेडिट कार्ड पर करीब 0.72%, अन्य बैंक के क्रेडिट कार्ड पर करीब 0.80%
Federal Bankकरीब 0.85%
ICICI BankRetail क्रेडिट कार्ड पर करीब 0.85%
Canara Bankकरीब 0.90%
Bank of Maharashtraकरीब 1%
Bandhan Bankकरीब 1%

*इन शुल्कों पर 18% GST अलग से लागू होगा.

क्या क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स भी मिल सकते हैं?

कुछ क्रेडिट कार्ड कंपनियां सरकारी भुगतान पर रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक या दूसरे बेनिफिट्स देती हैं. कार्ड और उसकी शर्तों के आधार पर कुछ मामलों में 2% से 3% तक के बराबर रिवॉर्ड्स भी मिल सकते हैं. हालांकि, हर क्रेडिट कार्ड सरकारी ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड नहीं देता. इसलिए टैक्स भुगतान करने से पहले अपने कार्ड की टर्न्स एंड कंडीशंस जरूर देख लें.

क्या क्रेडिट कार्ड से इंकम टैक्स भरना सुरक्षित है?

हां. अगर आप इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट के आधिकारिक e-Filing Portal के जरिए टैक्स जमा करते हैं, तो यह सुरक्षित माना जाता है क्योंकि पेमेंट अधिकृत पेमेंट गेटवे के माध्यम से प्रोसेस होती है.

ध्यान रखें कि टैक्स का भुगतान केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें. किसी अनजान लिंक या थर्ड-पार्टी वेबसाइट के जरिए पेमेंट करने से बचें. पेमेंट पूरा होने के बाद चालान और पेमेंट रिसीप्ट जरूर डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें. जरूरत पड़ने पर यही रिकॉर्ड आपके काम आएगा.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अहम मौका, 31 अगस्त और 1 सितंबर को जयपुर में होगी बैठक



विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola