Stock Market: ज्यादा मुनाफे के लिए किस्तों में लगाएं पैसे, जानें मार्केट एक्सपर्ट की राय

Updated:
विज्ञापन

प्रभात खबर प्राइम के बिजनेस शो में शेयर मार्केट के जानें माने जानकार अमित निगम ने बताया कि अभी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा. विश्व बाजार के जुले रुख का असर घरेलू शेयर बाजार में देखने को मिलेगा. उन्होंने निवेशकों से संयम बरतने को कहा है. पेश है एक्सपर्ट अमित निगम से बातचीत के कुछ अंश…

विज्ञापन

कब तक बाजार में जारी रहेगा गिरावट का दौर

विज्ञापन

एक्सपर्ट अमित निगम ने बताया कि अभी दुनिया भर के बाजारों में गिरावट आया है वो दरअसल कोरोना महामारी के कारण हो रहा है. कोरोना काल में कई देशों ने बाजार में पैसे के प्रवाह को खोल दिया. इसके कारण अचानक से मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ गई. लेकिन कोरोना से उबरने के बाद इन देशों ने पैसों के प्रवाह को कंट्रोल करना शुरू कर दिया है. जिसके कारण गिरवावट आ रही है. इसके अलावा इन देशों नें ब्याज दरों में भी इजाफा किया. अमित निगम ने यह भी कहा कि लंबी खिंच रही रशिया-यूक्रेन युद्ध के कारण भी बाजार प्रभावित हुआ है. वहीं बढ़ती महंगाई के कारण भी बाजार नीचे आया है.

निवेशक अपने पैसे को होल्ड करें या इंवेस्ट

एक्सपर्ट अमित निगम का कहना है कि गिरते बाजार में निवेश करना बेहतर मौका है. ऐसे में अभी जिस तरह से बाजार गिर रहा है उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि निवेश के लिए यह बेहतरीन मौका है. अमित निगम में कहा कि एक साथ निवेश न कर पैसों को किस्तों में बंटकर निवेश करें. उन्होंने कहा कि, जब-जब मार्केट डाउन हो, आप अच्छे शेयर खरीद सकते हैं या म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने एसआईपी की भी सलाह दी है.

किन शेयरों को खरीदना होगा बेहतर

अमित निगम ने बताया कि लार्ज कैप कंपनी के शेयर खरीदना ज्यादा बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि अभी ये शेयर 52 वीक्स के लो पर हैं, यानी इनके शेयर अभी काफी सस्ते दर पर मिल जाएंगे. एक्सपर्ट अमित निगम ने मिड कैप और स्मॉल कैप पर अभी निवेश से परहेज करने की सलाह दी है.

नये निवेशक क्या करें

अमित निगम ने कहा कि नये निवेशकों को फिलहाल निवेश से पहले जानकारों की राय ले लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि नये निवेशक स्टॉक खरीदने से पहले अपना पोर्टफोलियों जरूर बना लें. उन्होंने स्टॉक्स और म्यूचुअल फंड के लिए नये निवेशकों को एसआईपी करने की सलाह दी है.

बाजार में कब होगा सुधार

शेयर बाजार के जानकार अमित निगम ने बताया कि, अभी बाजार में भले ही गिरावट का दौर चल रहा है. लेकिन जल्द ही बाजार के हालात में बदलाव दिखाई देने लगेगा. उन्होंने उम्मीद जताई की आने वाले जुलाई-अगस्त महीने में रूस-यूक्रेन युद्ध में विराम आ सकता है. ऐसे में शेयर बाजार में फिर बढ़त दिखाई देगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola