ePaper

Aadhaar Card News: आधार कार्ड को लेकर जान लें ये जरूरी बात, कहीं बढ़ न जाए मुसीबत

Updated at : 08 May 2022 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar Card News: आधार कार्ड को लेकर जान लें ये जरूरी बात, कहीं बढ़ न जाए मुसीबत

Aadhaar Card News: अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड (Aadhaar Card) का कोई और इस्तेमाल कर रहा है, तो आप इसका तुरंत पता लगा सकते हैं. आप इसे घर बैठे बड़े आराम से पता कर सकते हैं कि क्या कोई और भी आपके आधार का इस्तेमाल कर रहा है.

विज्ञापन

Aadhaar Card: आपके आधार कार्ड में नाम, पता, फोन नंबर और फिंगरप्रिंट जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं. ऐसे में आधार कार्ड (Aadhaar Card) आपके लिए एक बेहद ही खास दस्तावेज बन गया है. लेकिन ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड कहीं खो जाता है, और यह किसी और के हाथ आ जाता है तो वो इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकता है.

कहीं गलत हाथों में तो नहीं आपका आधार

आधार कार्ड कितना जरूरी दस्तावेज है, इसकी बानगी इसी बात से लग जाती है कि इसके बिना कोई भी काम नहीं हो सकता है. बैंक, पीएफ, कारोबार समेत लगभग सभी कामों के लिए आधार की जरूरत होती है. ऐसे में आपका जानना जरूरी है कि कहीं आपका आधार कार्ड कोई गलत हाथों में तो नहीं पड़ गया है.

गलत हाथों में तो नहीं आधार, ऐसे करें पता

अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड का कोई और इस्तेमाल कर रहा है, तो आप इसका तुरंत पता लगा सकते हैं. आप इसे घर बैठे बड़े आराम से पता कर सकते हैं कि क्या कोई और भी आपके आधार का इस्तेमाल कर रहा है. बता दें, आधार को मैनेज करने वाली यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) यह सुविधा देती है कि आप यह पता कर सकें कि, आपके आधार का इस्तेमाल कब और कहां हुआ है.

इन स्टेप्स को करें फॉलो

सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (https://resident.uidai.gov.in/) पर क्लिक करें.

अब आपको Aadhaar Services के नीचे Aadhaar Authentication History विकल्प पर क्लिक करना होगा.

जो बॉक्स आया है उसपर 12 अंकों का आधार नंबर बॉक्स में दर्ज करें.

अब 4 अंकों का सिक्योरिटी कोड दर्ज करें. और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें.

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.

OTP फिल करने के बाद स्क्रीन पर नया पेज दिखाई देगा.

नए पेज में ऑथेंटिकेशन टाइप, सेलेक्ट डेट रेंज, नंबर ऑफ रिकॉर्ड का चयन कर लें.

सभी जानकारियां ठीक-ठीक भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें.

आपके आधार के इस्तेमाल से संबंधित सारी जानकारी आपके पास आ जाएगी.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola