IPO: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक, पहले दिन मिला 37% अभिदान

Updated:
विज्ञापन

HDB Financial Services IPO

IPO: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के 12,500 करोड़ रुपये के आईपीओ को पहले ही दिन 37% सब्सक्रिप्शन मिला. एचडीएफसी बैंक की अनुषंगी कंपनी के इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों और गैर-संस्थागत खरीदारों की दिलचस्पी दिखी. प्राइस बैंड 700-740 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी ने एंकर निवेशकों से 3,369 करोड़ रुपये जुटाए हैं. आईपीओ 27 जून को बंद होगा और शेयरों की लिस्टिंग दो जुलाई को बीएसई और एनएसई पर होगी. निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन

IPO: एचडीएफसी बैंक की सहायक कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार को खुलते ही निवेशकों का ध्यान खींचने में सफल रहा. पहले दिन इसे 37% अभिदान मिला, जो इसके प्रति निवेशकों की सकारात्मक सोच को दर्शाता है.

विज्ञापन

आईपीओ को किस श्रेणी से कितना मिला अभिदान

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के मुताबिक, 13.04 करोड़ शेयरों के मुकाबले कुल 4.86 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं.

  • गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) की श्रेणी को 76% सब्सक्रिप्शन मिला.
  • खुदरा निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 30% अभिदान प्राप्त हुआ.
  • पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) को पहले दिन 1% सब्सक्रिप्शन मिला.

एंकर निवेशकों से पहले ही जुटाए 3,369 करोड़ रुपये

आईपीओ से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 3,369 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इससे पहले ही निवेशकों का भरोसा कंपनी में देखने को मिल रहा है. एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का यह आईपीओ 12,500 करोड़ रुपये का है, जिसमें 2,500 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है और 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) एचडीएफसी बैंक की ओर से की जा रही है. फिलहाल एचडीएफसी बैंक के पास कंपनी में 94.36% हिस्सेदारी है.

इसे भी पढ़ें: AI से खुलेगा आपकी किस्मत का ताला! घर बैठे होगी मोटी कमाई, ये हैं 3 तरीके

प्राइस बैंड और लिस्टिंग डेट

आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 700 से 740 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. अगर ऊपरी स्तर पर मूल्यांकन करें, तो कंपनी का बाजार पूंजीकरण 61,400 करोड़ रुपये बैठता है. इस आईपीओ की बोली प्रक्रिया 27 जून को बंद होगी और 2 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: कर्जखोर पाकिस्तान ने एडीबी के सामने फिर फैलाया कटोरा, महिला सशक्तिकरण के नाम लेगा कर्ज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola