ePaper

SIP: एसआईपी के 25x12x15 फॉर्मूले से आप भी बन सकते हैं करोड़पति, ऐसे समझिए इसका जादू

Updated at : 18 Apr 2025 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
SIP

SIP 25x12x15 formula

SIP का 25x12x15 फॉर्मूला छोटे निवेशकों को करोड़पति बनने का आसान और भरोसेमंद रास्ता दिखाता है. हर महीने 25,000 रुपये निवेश करके 15 साल में 1 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए जा सकते हैं. यह कंपाउंडिंग के जादू और अनुशासित निवेश की ताकत है, जिससे आम आदमी भी बड़ा वित्तीय लक्ष्य हासिल कर सकता है.

विज्ञापन

SIP: सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी (SIP) आज के समय में निवेश का सबसे लोकप्रिय साधन बन चुका है. खासकर, म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने के लिए यह सबसे उपयुक्त और सशक्त साधन है. इसकी सबसे बड़ी खासियत छोटे-छोटे नियमित निवेश से बड़े लक्ष्य हासिल करना है. SIP का एक सबसे अधिक चर्चित फॉर्मूला 25x12x15 है, जो यह बताता है कि अगर आप हर महीने 25,000 रुपये की SIP करते हैं, तो 15 साल में आप करोड़पति बन सकते हैं. आइए, जानते हैं कि इसका तरीका क्या है?

झील के पानी की तरह काम करता है म्यूचुअल फंड

म्यूचुअल फंड एक साझा निवेश योजना (Collective Investment Scheme) है, जिसमें बहुत से निवेशकों से पैसा इकट्ठा करके उस राशि को शेयर बाजार, बांड, सरकारी प्रतिभूतियों (securities) या अन्य परिसंपत्तियों (assets) में निवेश किया जाता है. आप म्यूचुअल फंड को एक पूल (झील) की तरह समझिए, जिसमें बहुत सारे लोग अपनी-अपनी बाल्टी से थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हैं. फिर उस पूरे पानी को एक विशेषज्ञ (Fund Manager) संभालता है, जो सोच-समझकर उसे ऐसे स्थानों पर लगाता है जहाँ से अधिकतम फायदा हो सके.

म्यूचुअल फंड के प्रकार

  • इक्विटी म्यूचुअल फंड: शेयर बाजार में निवेश, ज्यादा रिटर्न, ज्यादा जोखिम
  • डेब्ट म्यूचुअल फंड: सरकारी बांड, कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश, कम जोखिम
  • हाइब्रिड फंड: इक्विटी + डेब्ट का मिश्रण
  • ईएलएसएस (Tax Saving): टैक्स छूट के साथ लंबी अवधि का निवेश
  • इंडेक्स फंड/ईटीएफ: बाजार के इंडेक्स को फॉलो करते हैं, जैसे निफ्टी 50

म्यूचुअल फंड के फायदे

  • कम पूंजी से निवेश की शुरुआत संभव
  • प्रोफेशनल मैनेजमेंट
  • डाइवर्सिफिकेशन (जोखिम कम होता है)
  • तरलता (Liquidity): जरूरत पर पैसे निकाले जा सकते हैं
  • टैक्स लाभ (ELSS में)

एसआईपी क्या है?

SIP यानी Systematic Investment Plan (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) निवेश का एक ऐसा तरीका है, जिसमें आप नियमित रूप से एक तय राशि, जैसे 500 रुपये, 1000 रुपये या 5000 रुपये हर महीने म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं. SIP को ऐसे समझें जैसे आप हर महीने अपनी गुल्लक में पैसे डालते हैं, मगर ये गुल्लक ब्याज भी देती है और समय के साथ आपकी छोटी-छोटी बचत करोड़ों में बदल सकती है. SIP के जरिए आप हर महीने थोड़े-थोड़े पैसे निवेश करते हैं और लंबी अवधि में वो पैसा ब्याज पर ब्याज (कंपाउंडिंग) से बढ़ता चला जाता है.

एसआईपी के 25x12x15 फॉर्मूले का फंडा

  • 25: हर महीने 25,000 रुपये निवेश करें.
  • 12: एक साल में 12 महीने यानी सालाना 3 लाख रुपये निवेश और जमा राशि पर सालाना कम से कम 12% और अधिकतम 15% ब्याज मिलता है.
  • 15: लगातार 15 वर्षों तक निवेश जारी रखें.

इसे भी पढ़ें: इन्फोसिस का मार्च तिमाही मुनाफा घटा, मगर आमदनी में बढ़ी! निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड

कंपाउंडिंग का जादूगर है एसआईपी

अगर आपके हर महीने 25,000 रुपये के निवेश का आकलन 12% की औसत वार्षिक रिटर्न दर पर किया जाए, तो आपको 15 साल में करीब 1.03 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. इसमें आपका कुल निवेश 45 लाख होता है और ब्याज के रूप में आपको 58 लाख रुपये से ज्यादा का रिटर्न मिलता है. इसे कंपाउंडिंग का जादू कहा जाता है.

इसे भी पढ़ें: बाजार बंद होने के बाद आई बड़ी खबर, वीकेंड पर उछल सकता है इस कंपनी का शेयर

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola