आम आदमी को मिलेगी राहत! कपड़ा, मोबाइल से लेकर डेयरी प्रोडक्ट्स तक सब होगा सस्ता

Updated:
विज्ञापन

GST Tax Slabs

GST Tax Slabs: कपड़े, मोबाइल फोन, साबुन, टूथपेस्ट, टॉफी, जूते डेयरी प्रोडक्ट्स सब हो सकता है सस्ता. जी हां ऐसी खबर निकलकर सामने आईं है कि रोजमर्रा की चीजों के दाम कम हो सकते है. इस आर्टिकल में जानिए क्यों हो रही है ऐसी चर्चा

विज्ञापन

GST Tax Slabs: GST में बड़ी राहत की खबर सामने आ रहा है. चर्चा ऐसी है कि सरकार GST स्लैब में कुछ बदलाव कर सकती है. अगर ऐसा होता है आम आदमी को राहत मिल सकती है.
प्रस्ताव तो ये दिया गया है कि GST को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया जाए और 12 प्रतिशत के GST स्लैब को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए.

विज्ञापन

क्या क्या होगा सस्ता

आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें 12 प्रतिशत GST स्लैब में आती है. जिसमें कपड़े, मोबाइल फोन से लेकर साबुन, टूथपेस्ट, टॉफी, जूते समेत डेयरी प्रोडक्ट्स जैसी कई चीजें शामिल हैं, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में हर दिन यूज होती है.

अगर सरकार 12 प्रतिशत GST स्लैब को खत्म करती है, तो रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें सस्ती हो जाएंगी, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिल जाएगी. हालांकि बता दें कि अभी तक सरकार का ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

कब होगा फैसला

रिपोर्टस के मुताबक, 12 प्रतिशत GST स्लैब को खत्म करने का निर्णय आने वाले दिनों में होने वाली GST परिषद की 56वीं बैठक में लिया जा सकता है.

GST क्या है

GST यानी वस्तु एवं सेवा कर, GST भारत का एक तरह का टैक्स सिस्टम है, जो देश में बिकने वाली विभिन्न चीजों और सेवाओं पर लगाया जाता है. Goods and Services Taxes को सरकार द्वारा साल 2017 में लाया गया था.

Also Read: ऐसा ही चलता रहा तो, दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर ब्रिटेन पूरा खाली हो जाएगा, जानिए क्यों अमीर लोग खाली कर रहे है देश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola