GPT Healthcare IPO Listing: जीपीटी हेल्थकेयर की बेहतर लिस्टिंग, निवेशकों की पहले दिन हुई 15% कमाई

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 01 Mar 2024 9:55 AM

विज्ञापन

GPT Healthcare IPO Listing

GPT Healthcare IPO Listing: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आकड़ों के मुताबिक, 525 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 1,97,63,327 शेयरों की पेशकश की पेशकश की गयी थी. कंपनी के द्वारा जारी किये गए आईपीओ में 40 करोड़ रुपये के नए शेयर. जबकि, 2.6 करोड़ शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) थे.

विज्ञापन

GPT Healthcare IPO Listing: कोलकाता बेस जीपीटी हेल्थकेयर के निवेशकों की आज मौज हो गयी. कंपनी के शेयरों ने लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों की 15 प्रतिशत की कमाई करायी है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 215 रुपये पर लिस्ट हुआ है, जो आईपीओ की कीमत से 15.6 प्रतिशत अधिक है. वहीं, कंपनी के शेयर बीएसई पर 216.15 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं. जो प्राइस बैंड से 16.21 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 177-186 रुपये प्रति शेयर रखा था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आकड़ों के मुताबिक, 525 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 1,97,63,327 शेयरों की पेशकश की पेशकश की गयी थी. कंपनी के द्वारा जारी किये गए आईपीओ में 40 करोड़ रुपये के नए शेयर. जबकि, 2.6 करोड़ शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) थे.

Read Also: Exicom Tele-Systems IPO को लेकर निवेशकों में दिख रहा उत्साह, दो दिनों में 27.76 गुना हुआ सब्सक्राइब

कितना हुई निवेशकों की कमाई

GPT Healthcare IPO Listing: आईपीओ में खुदरा निवेशकों‍ को एक लॉट में 80 शेयर पर बोली लगानी थी. इसका अर्थ है कि कम से कम 14,160 रुपये का निवेश करना था. निवेशकों आज की लिस्टिंग में हर शेयर पर करीब 29 रुपये का मुनाफा हुआ है. ऐसे में न्यूनतम निवेश करने वाले निवेशक को आईपीओ के माध्यम से 2320 रुपये का मुनाफा हुआ है. इस आईपीओ को शेयर बाजार में काफी अच्छा रिस्पांसम मिला था. आखिरी दिन तक 8.52 गुना सब्सक्राइब कराया गया था.

क्या करती है कंपनी

कोलकाता में 2000 में आठ बिस्तरों के अस्पताल से शुरुआत करने वाली जीपीटी हेल्थकेयर 561 बिस्तरों की कुल क्षमता के साथ चार विभिन्न सुविधाओं से युक्त अस्पताल चलाती है. बीते वित्त वर्ष (2022-23) में कंपनी की कुल आय 7.11 प्रतिशत बढ़कर 366.73 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 342.40 करोड़ रुपये थी. कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 में घटकर 39.01 करोड़ रुपये रह गया, जो 2021-22 में 41.66 करोड़ रुपये था. स्वास्थ्य सेवा बाजार पर कंपनी की रणनीतिक फोकस अच्छी है. कंपनी के घनी आबादी वाले तीन शहरों में काम करने से व्यवसाय विकास हो रहा है. उनकी स्थापित उपस्थिति और कई स्वास्थ्य सेवा वितरण वर्टिकल उन्हें संबंधित सूक्ष्म बाजारों में रोगी की जरूरतों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola