Exicom Tele-Systems IPO को लेकर निवेशकों में दिख रहा उत्साह, दो दिनों में 27.76 गुना हुआ सब्सक्राइब

Updated:
विज्ञापन
Gopal Snacks Limited IPO

Gopal Snacks Limited IPO

Exicom Tele-Systems IPO के तहत 329 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं. इसके अलावा इसमें 100 करोड़ रुपये की 70.42 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (Offer for Sell) के तहत जारी की गयी है.

विज्ञापन

Exicom Tele-Systems IPO: ईवी चार्जर बनाने वाली कंपनी एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) को निर्गम के दूसरे दिन बुधवार को 27.76 गुना अभिदान मिला. एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 429 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 1,82,23,540 शेयरों की पेशकश पर 50,59,42,200 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी को 64.73 गुना अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 54.36 गुना अभिदान मिला. पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 4.48 गुना अभिदान मिला. मंगलवार को आईपीओ खुलने के कुछ ही घंटे में इसे पूर्ण अभिदान मिल गया था. आईपीओ के तहत 329 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं. इसके अलावा इसमें 100 करोड़ रुपये की 70.42 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (Offer for Sell) के तहत जारी की गयी है.

Read Also: कोल इंडिया और भेल के बीच हुई बड़ी डील, आज शेयरों में दिखेगा एक्शन

क्या है आईपीओ का डिटेल

कंपनी में नेक्स्टवेव कम्युनिकेशंस के पास 76.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है. प्रवर्तक समूह के हिस्से एचएफसीएल के पास 7.74 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कुल मिलाकर प्रवर्तकों की कंपनी में 93.28 प्रतिशत हिस्सेदारी है. आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 135 से 142 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. आईपीओ के तहत 329 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं. इसके अलावा इसमें 100 करोड़ रुपये की 70.42 लाख इक्विटी शेयरों को ऑफर फॉर सेल में शामिल किया गया है. आईपीओ को मेहता इक्विटीज ने निवेशकों को इसे सब्सक्राइब का टैग दिया है. मगर केवल लिस्टिंग के मुनाफे तक के लिए. मेहता इक्विटीज के राजन शिंदे का मानना है कि यह आईपीओ निवेशकों को इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जर उद्योग के लिए समाधान प्रदान करने वाले एक प्रमुख नेता और महत्वपूर्ण बिजली समाधान क्षेत्र में बढ़ते खिलाड़ी में निवेश करने का अवसर दे रहा है.

कहां लिस्ट होगी कंपनी

कंपनी की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज औप बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में होने वाली है. इसकी लिस्टिंग पांच मार्च को हो सकती है.

क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 135 से 142 रुपये प्रति शेयर रखा गया है.

किसके पास कितनी हिस्सेदारी

कंपनी में नेक्स्टवेव कम्युनिकेशंस के पास 76.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है. प्रवर्तक समूह के हिस्से एचएफसीएल के पास 7.74 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कुल मिलाकर प्रवर्तकों की कंपनी में 93.28 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

(डिस्‍क्‍लेमर: शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश बाजार जोखिम के अंतर्गत है. किसी भी शेयर में निवेश से पहले अच्छे वित्तीय सलाहकार से पूरी जानकारी लें.)

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

कंपनी की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज औप बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में होने वाली है. इसकी लिस्टिंग पांच मार्च को हो सकती है.