7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को एक और खुशखबरी! मिल सकता है पुरानी पेंशन योजना का लाभ

7th Pay Commission: लंबे अरसे से केंद्रीय कर्मचारियों का संघ पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग कर रहा है. उनका कहना है कि नयी पेंशन योजना में कम फायदा है. इसलिए पुरानी पेंशन योजना को ही फिर से बहाल कर दिया जाये.
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) के लिए जल्द ही एक और खुशखबरी आ सकती है. बताया जा रहा है कि महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) में वृद्धि के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को फिर से पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme-OPS) का लाभ भी मिल सकता है.
लंबे अरसे से केंद्रीय कर्मचारियों का संघ पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग कर रहा है. उनका कहना है कि नयी पेंशन योजना में कम फायदा है. इसलिए पुरानी पेंशन योजना को ही फिर से बहाल कर दिया जाये. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो नरेंद्र मोदी की सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने पर मंथन भी शुरू कर दिया है.
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने के मुद्दे पर कानून मंत्रालय के जवाब आने के बाद ही कोई फैसला किया जायेगा. बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर 2003 को या उससे पहले जिन कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकले थे, उन्हें ही पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल पायेगा.
Also Read: 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हुआ डबल, 9544.50 करोड़ का बढ़ा बोझ
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने संसद में पिछले दिनों कहा था कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Force) को पुरानी पेंशन योजना (Old pension Scheme) का फायदा नहीं मिलेगा. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बताया कि सेंट्रल सिविल सर्विसेज पेंशन रूल्स 1972 के तहत पैरामिलिट्री स्टाफ को पेंशन और दूसरे बेनिफिट मिल रहे हैं.
पीएमओ के राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद केंद्र सरकार ने मामले को कानून मंत्रालय के पास भेज दिया है. वित्तीय सेवा विभाग पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoP&PW) उन कर्मचारियों को NPS के दायरे से बाहर करने के संबंध में उचित निर्णय ले सकता है, जिनकी भर्ती के लिए विज्ञापन एक जनवरी 2004 को या उससे पहले जारी किया गया था. ऐसे लोगों को फिर से पुरानी पेंशन योजना (OPS) के तहत कवर किया जा सकता है. अगर मामला सुलझ जाता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशन में बड़ा फायदा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










