ePaper

गोल्ड ने गलती से लगा दी रिवर्स गियर, रिकॉर्ड से गिर गया धड़ाम

Updated at : 23 Apr 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price

Gold Price

Gold Price: वैश्विक कमजोरी और निवेश मांग घटने के चलते सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है. दिल्ली में सोना 2,400 रुपये गिरकर 99,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 99.5% प्योरिटी में 3,400 रुपये की गिरावट देखी गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना टूटकर 3,330.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. चांदी के भाव में हल्की तेजी रही.

विज्ञापन

Gold Price: वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख की वजह से घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव (Gold Price) में रिवर्स गियर लग गया, जिसकी वजह से बहुमूल्य कीमती धातु अपने रिकॉर्ड स्तर गिरकर धड़ाम हो गया. बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना (Gold) 2,400 रुपये लुढ़ककर 99,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. एक दिन पहले यह रिकॉर्ड 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था.

99.5% प्योर सोने में 3,400 रुपये की भारी गिरावट

ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन (AIBA) के अनुसार, 99.9% प्योर सोना मंगलवार को 1,800 रुपये उछलकर 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था. स्थानीय बाजारों में 99.5% प्योर सोना बुधवार को 3,400 रुपये की भारी गिरावट के साथ 98,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि एक दिन पहले यह 2,800 रुपये बढ़कर 1,02,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना कमजोर

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना रिकॉर्ड स्तर से नीचे 50.37 डॉलर या 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,330.99 डॉलर प्रति औंस पर रहा। मंगलवार को हाजिर सोना बढ़कर 3,500.33 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

डिमांड घटने से घट गई सोने की कीमत कीमत

अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर नरम रुख के बाद सुरक्षित निवेश की मांग कम होने से सोने की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गिरावट आई. ट्रंप ने कहा है कि व्यापार युद्ध के दौरान चीनी वस्तुओं पर लगाए गए भारी शुल्क को जल्द ही काफी हद तक कम किया जाएगा.’’

3 अप्रैल के बाद सोने में भारी बिकवाली

एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई. यह तीन अप्रैल के बाद भारी बिकवाली है, जो हाल की तीव्र उछाल से संभावित अल्पकालिक उलटफेर का संकेत है.’’ उन्होंने कहा कि टैरिफ संबंधी चिंताएं कम होने के साथ ही सोने के दाम में कुछ कमी देखी जा रही है. आगे जाकर, सोने के 94,000-98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच व्यापक दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है. कुल मिलाकर इसमें उच्च अस्थिरता बनी रहने की आशंका है.’’

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर के लिए बढ़ेंगी फ्लाइटों की उड़ानें, पहलगाम अटैक के बाद डीजीसीए का निर्देश

चांदी कीमतों में उछाल

इस बीच, बुधवार को चांदी की कीमतें 700 रुपये बढ़कर 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं. इससे पिछले सत्र में चांदी 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बंद हुई थी. एशियाई कारोबार में हाजिर चांदी 1.19 प्रतिशत बढ़कर 32.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

इसे भी पढ़ें: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद कराची का बाजार लहूलुहान, भारत के डर से भगदड़

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola