ePaper

Gold Silver Price: सोना चांदी के दाम में भारी गिरावट, देखें कितना कम हुआ आपके शहर में रेट

Updated at : 17 Jun 2025 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Silver

Gold Silver

Gold Silver Price: सोना चांदी के दाम में खूब गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में ये सोना चांदी की खरीदारी का बेहतरीन मौका है. बाजार निकलने से पहले अपने शहर का रेट यहां चेक कर लिजिए.

विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना चांदी के दाम में लगातर बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइयें जानते है आपके अपने शहर में क्या रेट चल रहे है.

बिहार में सोना चांदी की कीमत

बिहार की राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 100,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 103206 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाएगी. बिना जीएसटी के 22 कैरेट सोना 93,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 76,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
चांदी की कीमत की बात करें तो, आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसका रेट 107,000 रुपये प्रति किलो है. वहीं जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 110,210 रुपये हो जाती है.

मध्यप्रदेश में सोना चांदी की कीमत

भोपाल और इंदौर के सराफा बाजारों में 22 कैरेट सोने की कीमत 9,385 रुपए प्रति 1 ग्राम हैं, जबकि कल रेट 9,400 रुपए थे. इसी तरह 22 कैरेट सोने में 8 ग्राम की कीमत 75,080 रुपए है, जबकि कल कीमत 75,200 रुपए थी, यानी इसमें 120 रुपए की कमी देखी गई है. सोना चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है ऐसे में आप जाकर अभी खरीदारी कर सकते है.

24 कैरेट सोने की कीमत 9,854 रुपए प्रति 1 ग्राम हैं, जबकि कल 9,870 रुपए थी. 24 कैरेट सोने में 8 ग्राम की कीमत आज 78,832 रुपए है, जबकि कल यह कीमत 78,960 रुपए थी. वहीं 10 ग्राम की कीमत आज 98,540 रुपए है, जबकि कल 98,700 रुपए थे.
भोपाल में एक किलो चांदी की कीमत 1,20,000 रुपए है.

वाराणसी में सोना चांदी की कीमत

वाराणसी के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 170 रुपये टूटकर 101660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले रेट 101830 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 93200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले इसका भाव 93350 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 18 कैरेट सोने के कीमत 120 रुपये की गिरावट के बाद 76260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं चांदी की कीमत 110000 रुपये प्रति किलो रही है.

Also Read: Gold Silver Price: सोना चांदी के भाव 16 जून 2025, जानिए झारखंड से लेकर दिल्ली तक के रेट

विज्ञापन
Shailly Arya

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola