ePaper

सोना चांदी की बढ़ती डिमांड ने बढ़ा दिया रेट, देखें झारखंड से लेकर बिहार तक के रेट

Updated at : 15 Jun 2025 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Silver

Gold Silver

Gold Silver Price: सोना चांदी की डिमांड लगातार बढ़ रही है, डिमांड बढ़ने से रेट आसमान छू रहे है. इस आर्टिकल में जानिए झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, जयपुर में क्या चल रहे है गोल्ड सिल्वर के रेट.

विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना चांदी के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइयें जानते है आपके शहर झारखंड से लेकर बिहार तक क्या रेट चल रहा है.

झारखंड में सोना चांदी का रेट

झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 95,000 रुपये और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 99,750 रुपये है. कल 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 99,490 रुपये था यानी इसकी कीमत में 260 रूपये की बढ़ोतरी हुई है.
चांदी का रेट 1,20,000 रुपये प्रति किलो है, कल भी यहीं रेट था.

बोकारो में 22 कैरेट सोने की कीमत 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट 99,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,05,000 रुपये प्रति किलो है.
जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 92,950 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 101,470 रुपये और चांदी 1,07000 रुपये प्रति किलो है.
देवघर में 22 कैरेट सोने की कीमत 91,960 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 100,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 106,750 रुपये प्रति किलो है.

बिहार में सोना चांदी का रेट

पटना में सोना 100,200 रूपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 107,000 रूपये प्रति किलो है.
पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोना 100,000 रूपये से बढ़कर 100,200 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 103,206 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोने का रेट 93,200 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 76,150 रूपये प्रति 10 ग्राम है.
चांदी की कीमत में आज 107,000 रूपये प्रति किलो बिक रही है. जीएसटी के बाद इसकी कीमत 110, 210 रूपये हो जाएगी.

मध्य प्रदेश में सोना चांदी के रेट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 22 कैरेट सोना 94,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 98,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. जबकि कल 22 कैरेट सोना 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 98,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

जयपुर में सोना चांदी के रेट

जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोने के भाव में 200 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कल 2000 रुपए का उछाल आया था. लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद इसके भाव 102,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है.
चांदी की बात करें तो 100 रूपए की मामूली गिरवाट के बाद इसका रेट 109,200 रुपए प्रति किलो हो गया है. पिछले कई दिनों से चांदी के भाव एक लाख रुपए से ऊपर बना हुआ हैं.

Also Read: Gold Silver Price: सोना चांदी हो गया मंहगा, जानिए अपने शहर के 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

विज्ञापन
Shailly Arya

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन