₹14346 ग्राम हुआ 24 कैरेट सोना, चांदी ₹2.35 लाख किलो, पटना-रांची समेत अपने शहर का रेट चेक करें

Updated:
विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: अगर आप सोने की अंगूठी, चेन या चांदी की पायल खरीदने का सोच रहे हैं, तो आज का रेट जरूर देख लें.

विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: 20 जुलाई को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी आई है. 24 कैरेट सोना 14,346 रुपये प्रति ग्राम हो गया है, जबकि चांदी 2,35,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. यानी एक दिन में सोना 17 रुपये प्रति ग्राम और चांदी 5,000 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है.

आज सोना कितना महंगा हुआ?

20 जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 14,346 रुपये प्रति ग्राम है. 22 कैरेट सोना 13,150 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,759 रुपये प्रति ग्राम हो गया है. एक दिन पहले के मुकाबले तीनों कैरेट के भाव बढ़े हैं.

20 जुलाई का सोने का रेट:

सोने की शुद्धताआज का रेटकल का रेटबदलाव
24 कैरेट₹14,346/ग्राम₹14,329/ग्राम₹17 महंगा
22 कैरेट₹13,150/ग्राम₹13,135/ग्राम₹15 महंगा
18 कैरेट₹10,759/ग्राम₹10,747/ग्राम₹12 महंगा

शहर के हिसाब से आज का सोने का रेट:

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
पटना₹14,351₹13,155₹10,764
रांची₹14,346₹13,150₹10,759
लखनऊ₹14,361₹13,165₹10,774
दिल्ली₹14,361₹13,165₹10,774
कोलकाता₹14,346₹13,150₹10,759
मुंबई₹14,346₹13,150₹10,759
चेन्नई₹14,346₹13,150₹10,965
बेंगलुरु₹14,346₹13,150₹10,759

ये भी पढ़ें: Stock Market Live: बोरोसिल रिन्यूएबल्स को सोलर ग्लास की डिमांड मजबूत रहने की उम्मीद

चांदी का भाव आज कितना बढ़ा?

चांदी के खरीदारों के लिए आज तेजी और बड़ी रही. 20 जुलाई को चांदी 5,000 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 2,35,000 रुपये प्रति किलो हो गई. यानी 10 ग्राम चांदी का भाव 2,350 रुपये और 100 ग्राम का भाव 23,500 रुपये है.

20 जुलाई का चांदी का रेट:

मात्राआज का रेटकल का रेटबदलाव
10 ग्राम₹2,350₹2,300₹50 महंगी
100 ग्राम₹23,500₹23,000₹500 महंगी
1 किलो₹2,35,000₹2,30,000₹5,000 महंगी

शहर के हिसाब से आज का चांदी का रेट:

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹2,35,000/किलो₹2,30,000/किलो₹5,000 महंगी
रांची₹2,35,000/किलो₹2,30,000/किलो₹5,000 महंगी
लखनऊ₹2,35,000/किलो₹2,30,000/किलो₹5,000 महंगी
दिल्ली₹2,35,000/किलो₹2,30,000/किलो₹5,000 महंगी
कोलकाता₹2,35,000/किलो₹2,30,000/किलो₹5,000 महंगी
मुंबई₹2,35,000/किलो₹2,30,000/किलो₹5,000 महंगी
चेन्नई₹2,35,000/किलो₹2,30,000/किलो₹5,000 महंगी
बेंगलुरु₹2,35,000/किलो₹2,30,000/किलो₹5,000 महंगी

MCX और विदेशी बाजार में भी तेजी

घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर भी सोने-चांदी के भाव बढ़े. अगस्त का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 1,41,649 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले बंद भाव से 733 रुपये ऊपर था. बाद में यह 1,41,428 रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं सितंबर सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 2,19,199 रुपये प्रति किलो पर खुला और बाद में 2,19,950 रुपये पर पहुंच गया.

विदेशी बाजार में Comex पर सोना करीब 4,029.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी 57.48 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. दोनों धातुओं में कमजोर शुरुआत के बाद तेजी देखने को मिली.

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका के बढ़ते तनाव से कच्चे तेल में उछाल, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के पार


विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola