Gold Rate Today: सर्राफा बाजार में सस्ता हो गया सोना, चांदी हो गई मजबूत

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत घटी.

Gold Rate Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 300 रुपये घटकर 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जबकि चांदी 1,000 रुपये बढ़कर 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई. डॉलर की मजबूती और वैश्विक निवेश मांग में कमी के कारण सोने में गिरावट आई है. विशेषज्ञों का कहना है कि ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद सीमित होने और चीन के कर प्रोत्साहन हटाने से सोने की मांग पर असर पड़ा है.

विज्ञापन

Gold Rate Today: सोने की खरीद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हो गया है. अखिल भारतीय दिल्ली सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, डॉलर की मजबूती और कमजोर होती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग कम होने से सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रही.

विज्ञापन

दिल्ली में 300 रुपये टूटा सोना

अखिल भारतीय दिल्ली सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई. शुक्रवार को यह 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. वहीं 99.9% शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी की कीमत में बढ़ोतरी

चांदी शुक्रवार के बंद भाव 1,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,000 रुपये बढ़कर 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई. छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09% बढ़कर 99.89 पर पहुंच गया, जिससे सर्राफा कीमतों पर दबाव पड़ा. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 0.14% की गिरावट के साथ 4,000 डॉलर से नीचे 3,996.77 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि हाजिर चांदी मामूली गिरावट के साथ 48.64 डॉलर प्रति औंस पर रही.

क्या कहते हैं बाजार विश्लेषक

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतें सोमवार को 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर गईं, जो पिछले सत्र की गिरावट को और बढ़ाती है. इसका कारण ब्याज दर में और कटौती की उम्मीद सीमित होने और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते के बाद सुरक्षित निवेश की मांग कम हो गई.’’ चीन ने सोने की बिक्री पर लंबे समय से चली आ रही कर प्रोत्साहन राशि को हटा दिया है. इस कदम से उपभोक्ता कीमतें बढ़ सकती हैं और दुनिया के सबसे बड़े सर्राफा बाजारों में से एक में मांग कमजोर हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम से निकाल सकते हैं पैसा, जानें असली टिप्स

कैसा रहेगा इस सप्ताह का बाजार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘व्यापारियों की नजर अब इस सप्ताह के अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी, जिसमें आईएसएम पीएमआई आंकड़े और एडीपी निजी पेरोल आंकड़े शामिल हैं.’’ इन आंकड़ों के जारी होने से मौद्रिक नीति के बारे में और संकेत मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें: Upcoming IPO: 7 कंपनियों के आईपीओ को मिली सेबी की मंजूरी, 7 नवंबर को पाइन लैब्स का खुलेगा इश्यू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola