ePaper

Gold Price Todays : सोना के भाव में सोमवार को आई मामूली तेजी, सस्ती हुई चांदी, जानिए आज का ताजा भाव

Updated at : 23 Nov 2020 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Todays : सोना के भाव में सोमवार को आई मामूली तेजी, सस्ती हुई चांदी, जानिए आज का ताजा भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लषक तपन पटेल ने कहा कि आर्थिक वृद्धि संबंधी चिंताओं तथा कनाडा सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में नए सिरे से ‘लॉकडाउन' लगाए जाने की वजह से सोने की कीमतों में तेजी आई. उधर, बाजार विश्लेषकों का कहना है कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना कीमतों में तेजी आई है.

विज्ञापन

Gold Price Todays : दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Bullion Market) में सोने का भाव (Gold price) सोमवार को 57 रुपये की मामूली तेजी के साथ 49,767 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है. पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम था. हालांकि, चांदी की कीमत (Silver Price) 185 रुपये की गिरावट के साथ 61,351 रुपये प्रति किग्रा रह गई, जो इससे पूर्व के कारोबारी सत्र में 61,536 रुपये प्रति किग्रा थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव (Gold price in international markets) लाभ के साथ 1,874 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव 24.22 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा.

क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लषक तपन पटेल ने कहा कि आर्थिक वृद्धि संबंधी चिंताओं तथा कनाडा सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में नए सिरे से ‘लॉकडाउन’ लगाए जाने की वजह से सोने की कीमतों में तेजी आई. उधर, बाजार विश्लेषकों का कहना है कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना कीमतों में तेजी आई है.

सोना की वायदा कीमतों में भी तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की, जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 45 रुपये की तेजी के साथ 50,257 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिसंबर माह में डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 45 रुपये यानी 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 50,257 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसमें 5,544 लॉट के लिए कारोबार किया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यू यॉर्क में सोना 0.03 फीसदी की तेजी के साथ 1,878.80 डॉलर प्रति औंस हो गया.

वायदा बाजार में चांदी कमजोर

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया. इससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी वायदा कीमत 154 रुपये की हानि के साथ 62,004 रुपये प्रति किलो रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 154 रुपये यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 62,004 रुपये प्रति किलो रह गयी, जिसमें 11,945 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यू यॉर्क में चांदी 0.43 फीसदी की हानि के साथ 24.39 डॉलर प्रति औंस रह गई.

Also Read: Credit Card : एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने से आकर्षक ऑफर्स के साथ मिलते हैं कई फायदे, जानिए कैसे?

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola