Gold Rate Today : 7600 रुपये सस्ता हुआ सोना! फिर से गिर गये दाम, खरीदने के पहले जान लें आज का भाव

Gold Rate Today : यदि आप सोने में निवेश का मन बना रहे हैं तो एक बार इसकी कीमत पर नजर जरूर डाल लें…जी हां…गुरुवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है. सोना आज 76 रुपये की गिरावट के साथ 48,598 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold price today) के स्तर पर खुला. वहीं चांदी 175 रुपये कि गिरावट के साथ 72,199 रुपये प्रति किलो (Silver price today) के स्तर पर खुली.
-
मिले जुले वैश्विक रुख के बीच सोने में एक सीमित दायरे में घट बढ़ देखी गई : तपन पटेल
-
सोना आज 76 रुपये की गिरावट के साथ खुला
-
चांदी 175 रुपये कि गिरावट के साथ 72,199 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली
Gold Rate Today : यदि आप सोने में निवेश का मन बना रहे हैं तो एक बार इसकी कीमत पर नजर जरूर डाल लें…जी हां…गुरुवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है. सोना आज 76 रुपये की गिरावट के साथ 48,598 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold price today) के स्तर पर खुला. वहीं चांदी 175 रुपये कि गिरावट के साथ 72,199 रुपये प्रति किलो (Silver price today) के स्तर पर खुली.
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बीच पीली धातु की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. यही नहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट नजर आई है. वर्तमान समय में सोना 48,598 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच चुका है. कहा जाए तो सोना ऑल टाइम हाई से करीब 7600 रुपये सस्ता हो चुका है. पिछले साल अगस्त के महीने में सोने ने करीब 56,200 रुपये का ऑल टाइम हाई (Gold price all time high) लेवल को छूने का काम किया था.
इधर मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 78 रुपये की तेजी के साथ 48,385 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 78 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,385 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसमें 6,312 लॉट के लिये कारोबार हुआ.
Also Read: PM Jan Dhan Yojana में अकाउंट खुलवाने पर Fee में होगा 1 लाख रुपये का फायदा, जानिए कितनी मिलेगी सुविधा?
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने का भाव 97 रुपए टूटकर 47,853 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज की मानें तो इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 47,950 रुपए पर था. कल चांदी भी 1,417 रुपए की गिरावट के साथ 71,815 रुपये प्रति किलो रह गई थी. इससे पिछले दिन चांदी 73,232 रुपये पर बंद इुई थी.
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो बुधवार को सोने और चांदी के भाव मामूली गिरावट के साथ क्रमश: 1,867 डॉलर और 27.88 डॉलर प्रति औंस रहे थे. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि मिले जुले वैश्विक रुख के बीच सोने में एक सीमित दायरे में घट बढ़ देखी गई.
भाषा इनपुट के साथ
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




