Fact Check : सोना खरीदने के लिए PAN और आधार के साथ कराना होगा KYC? जानें इस वायरल मैसेज का क्या है सच

Gold price today, PAN and Aadhaar card kyc : सोने की कीमत में लगातार हो रही गिरावट के बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस मैसेज मेंं कहा जा रहा है कि सोना खरीदने के लिए PAN और आधार कार्ड की जरूरत हो सकत है. मैसेज में कहा जा रहा है कि सोना खरीदने के लिए आने वाले समय में केवायसी भी कराना पड़ सकता है.
Fact Check : सोने की कीमत में लगातार हो रही गिरावट के बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस मैसेज मेंं कहा जा रहा है कि सोना खरीदने के लिए PAN और आधार कार्ड (Aadhaar Card) की जरूरत हो सकत है. मैसेज में कहा जा रहा है कि सोना खरीदने के लिए आने वाले समय में केवायसी (KYC) भी कराना पड़ सकता है. वहीं इस दावे का पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है.
क्या है मामला- पीआईबी फैक्ट चेक की मानें तो सोशल मीडिया पर एक मीडिया के रिपोर्ट के हवाले से दावा किया जा रहा है कि सोना खरीदने के लिए केवायसी की जरुरत है. दावे में कहा गया है, ‘एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि किसी भी रकम की सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदनी है तो पैन या आधार कार्ड आधारित KYC कराना जरूरी होगा.’
फैक्ट चेक- पीआईबी (PIB) ने इस दावे का फैक्ट चेक किया है. फैक्ट चेक के मुताबिक यह दावा भ्रामक है. अधिसूचना के अनुसार केवल 10 लाख से ऊपर की रकम की ज्वेलरी पर ही केवाईसी कराना जरूरी है. इसलिए इस तरह के दावे से ग्राहक को बचना चाहिए.
सोने की कीमत में गिरावट- बीते कई दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही है. एमसीएक्स (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार को यानी आज 232 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ खुला. पिछले सत्र की बात करें तो यह 50904 रुपये के भाव पर बंद हुआ था. आज सोना (gold rate) 50755 रुपये के भाव पर खुला.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




