Gold Price Hike : सोने की कीमत में भारी उछाल, एक्सपर्ट ने बताया कब तक बढ़ते रहेगा भाव

Updated:
विज्ञापन

Gold Price Hike : सोने की कीमत में उछाल जारी है. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को वायदा भाव में 1,493 रुपये की तेजी देखने को मिली. जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

विज्ञापन

Gold Price Hike : दुनियाभर के बाजार में बढ़ती मांग के कारण सोमवार को सोने की वायदा कीमतों में 1,493 रुपये की भारी उछाल देखी गई. यह 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून डिलीवरी के लिए सोने के अनुबंधों ने लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में शानदार प्रदर्शन जारी रखा. इस पीले धातु ने शुरुआती कारोबार में 1,493 रुपये यानी 1.57 प्रतिशत चढ़कर 96,747 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर को छू लिया. बाद में, यह रिकॉर्ड तेजी से पीछे हटकर 1,346 रुपये यानी 1.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 96,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसमें 21,540 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

विज्ञापन

इसी तरह, अगस्त डिलीवरी के लिए अनुवर्ती अनुबंध 1,464 रुपये यानी 1.53 प्रतिशत की तेजी के साथ एमसीएक्स पर 97,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया. शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के कारण जिंस बाजार बंद रहे थे.

कब तक सोने में जारी रहेगी तेजी?

बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार ने वैश्विक अनिश्चितता को बढ़ा दिया है, जिससे निवेशकों को सुरक्षित-संपत्तियों की तलाश करने के लिए प्रेरित किया गया है. उन्होंने कहा कि जब तक दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच कोई समाधान नहीं निकलता, तब तक सोने में तेजी जारी रहने की संभावना है. वैश्विक बाजारों में, सोने का वायदा भाव 3,400.86 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया.

राहुल कलंत्री ने क्या कहा?

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के जिंस के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा, “अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने तथा वैश्विक व्यापार चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में खरीदारी के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई और यह नया रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.” उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पिछले गुरुवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के खिलाफ लगातार हमले शुरू करने के बाद अमेरिकी डॉलर दो साल के निचले स्तर पर पहुंच गया. उनके कर्मचारी पॉवेल को बदलने पर विचार कर रहे हैं, जिस कदम से केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता और वैश्विक बाजारों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola