ePaper

आपके सोने से पहले सस्ता हो गया सोना, चांदी लगाई दोहरी छलांग

Updated at : 08 Aug 2024 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
आपके सोने से पहले सस्ता हो गया सोना, चांदी लगाई दोहरी छलांग

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना के भाव में गिरावट, चांदी मजबूत हुई.

Gold Price Today: सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि सरकार की ओर से कस्टम ड्यूटी में कटौती और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमतों में गिरावट से घरेलू सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हो गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 2,393 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया, जो पिछले बंद भाव से 16 डॉलर कम है.

विज्ञापन

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य पीली धातु की कीमतों में गिरावट आने की वजह से बुधवार को घरेलू सर्राफा बाजार में सोना आपके सोने से पहले करीब 350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया. इसके विपरीत चांदी करीब 200 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 350 रुपये टूटकर 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मंगलवार के कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमतों में तेजी लौटी है. यह 200 रुपये की तेजी के साथ 82,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. मंगलवार को चांदी 82,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सस्ता

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि सरकार की ओर से कस्टम ड्यूटी में कटौती और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमतों में गिरावट से घरेलू सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हो गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 2,393 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया, जो पिछले बंद भाव से 16 डॉलर कम है. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी मामूली गिरावट के साथ 26.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) की ओर से सोने की खरीद पर रोक का असर सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है. यह लगातार तीसरा महीना है, जब चीन के केंद्रीय बैंक ने कोई सोना नहीं खरीदा है.

वायदा बाजार में सोना महंगा

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की लिवाली किए जाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 10 रुपये की तेजी के साथ 68,975 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 10 रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 68,975 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 18,223 लॉट का कारोबार हुआ. न्यूयॉर्क में सोना 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,433.10 डॉलर प्रति औंस हो गया.

इसे भी पढ़ें: सट्टा किंग बनने की कोशिश किए तो सीधे जाएंगे जेल, भारी जुर्माना ऊपर से

चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार घटाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 601 रुपये की गिरावट के साथ 79,022 रुपये प्रति किग्रा रह गया. एमसीएक्स में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 601 रुपये यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,022 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 28,899 लॉट का कारोबार हुआ. न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.79 प्रतिशत की हानि के साथ 27 डॉलर प्रति औंस रह गई.

इसे भी पढ़ें: कौन है वो लड़की जो संभालेगी रतन टाटा की कुर्सी, सायरस मिस्त्री से क्या है नाता?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola