Good Returns : सोना या शेयर, किसमें पैसा लगाना है सही

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 Sep 2024 5:13 PM

विज्ञापन

Good Returns/ gold or share market

Good Returns : सोने में अभी पैसा लगाना कितना सही? क्या शेयर बाजार में पैसा लगाना सही है? जानें इन सवालों के जवाब यहां

विज्ञापन

Good Returns : यदि आप पैसा निवेश करने करने की सोच रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि कहां लगाएं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां…दो जगह लोग पैसा निवेश करना बेहतर मानते हैं. पहला सोने में और दूसरा शेयर बाजार में. ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो सोने को भरोसेमंद एसेट के तौर पर मानते हैं जबकि कुछ लोग शेयर मार्केट में पैसा लगाना पसंद करते हैं. तो आइए एक नजर डालते हैं दोनों के बाजार पर कि आखिर कौन आपको अच्छा रिर्टन दे सकता है.

Gold Return : कितना रिटर्न सोना दे चुका है जानें

इस साल यानी साल 2024 में सोने की कीमत पर नजर डालें तो ये करीब 19 फीसदी रिटर्न दे चुका है. 1 जनवरी 2024 को 24 कैरेट सोने का भाव करीब 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं वर्तमान में इसकी कीमत करीब 75000 रुपये प्रति 10 ग्राम को क्रॉस कर चुकी है. ऐसे में इसमें इस साल 12 हजार रुपये की तेजी दिखी. मतलब है कि पीला घातु इस साल 9 महीनों में करीब 19 फीसदी रिटर्न दे चुका है. किसी ने यदि 1 जनवरी 2024 को 1 लाख रुपये का सोना खरीदा होगा तो आज के समय में इसकी वैल्यू 1.19 लाख रुपये हो गई होगी. यानी 9 महीनों में सोने में एक लाख रुपये के निवेश पर 19 हजार रुपये का लाभ मिला.

Share Market Return: शेयर मार्केट के रिटर्न के बारे में जानें यहां

इस साल पिछले 9 महीनों में सेंसेक्स ने करीब 18 फीसदी का रिटर्न दे दिया है जो सोने के मुकाबले कम है. वहीं इस साल निफ्टी ने भी जबरदस्त रिटर्न दिया है. निफ्टी बैंक इंडेक्स ने इस साल 11.60 फीसदी का रिटर्न दे दिया है. हालांकि निफ्टी 50 थोड़ा आगे नजर आया. इसने करीब 20 फीसदी रिटर्न दिया. यदि आपने सेंसेक्स पर मौजूद किसी ऐसी कंपनी में निवेश किया होता जिसने इस साल 18 फीसदी रिटर्न दिया होता, तो आपको यहां भी अच्छा लाभ हो जाता. 1 लाख के निवेश पर इस साल 18 हजार रुपये का फायदा आपको होता। हालांकि यह सोने से एक हजार रुपये कम है.

Gold Rate : क्या और बढ़ेगी सोने की कीमत?

बाजार के जानकारों की मानें तो आने वाले कुछ महीनों में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है. इसकी वजह त्योहार के मौसम को बताया जा रहा है. धनतेरस के बाद शादियों का सीजन आ जाएगा. धरतेरस पर सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई पर नजर आ सकती है. संभावना है कि अगले साल फरवरी तक यानी फरवरी 2025 तक सोना 80 हजार रुपये को पार कर सकता है. अमेरिकी फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कमी का असर नजर आ सकता है.

Read Also : Bank Holiday in October 2024: अक्टूबर में 15 दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola