सोने का जारी हो गया ताजा भाव, चांदी की कीमत में आई गिरावट

Updated:
विज्ञापन

Gold Price

Gold Price: सोने का कारोबार सकारात्मक बना हुआ है और गिरावट का इस्तेमाल सुधारात्मक स्तरों पर खरीदारी के अवसर के रूप में किया जा रहा है. इसके साथ ही, अमेरिकी डॉलर में व्यापक कमजोरी से समर्थन मिल रहा है.

विज्ञापन

Gold Price Today: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में घरेलू सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातु सोना की कीमतें स्थिर हो गई हैं. दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार 21 अगस्त 2024 को सोने के भाव में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ और यह 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा. हालांकि, मंगलवार 20 अगस्त 2024 को इसकी कीमत में 1,400 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. वहीं, चांदी की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जबकि मंगलवार को इसका भाव 87,150 रुपये प्रति किलोग्राम था. इस बीच, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.5% शुद्धता वाला सोना भी अपने पिछले बंद भाव 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा.

विज्ञापन

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों हो रहा है?

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के ईबीजी-कमोडिटी और करेंसी रिसर्च उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा कि सोने का कारोबार सकारात्मक बना हुआ है और गिरावट का इस्तेमाल सुधारात्मक स्तरों पर खरीदारी के अवसर के रूप में किया जा रहा है. इसके साथ ही, अमेरिकी डॉलर में व्यापक कमजोरी से समर्थन मिल रहा है. रिपोर्ट है कि चीन अपने स्वर्ण भंडार को मजबूत करने के लिए सोने की खरीद दोबारा शुरू कर सकता है. उन्होंने कहा कि सितंबर में अमेरिका के केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है. निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के बयान पर टिकी है, जिसका असर सोने की कीमतों पर देखी जा रही है.

वायदा बाजार में सोने का भाव क्या है?

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की लिवाली किए जाने से वायदा कारोबार में बुधवार 21 अगस्त 2024 को सोने की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 71,977 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 200 रुपये यानी 0.28% की तेजी के साथ 71,977 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 17,678 लॉट का कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रमुख न्यूयॉर्क में सोना 0.15% की तेजी के साथ 2,554.50 डॉलर प्रति औंस हो गया.

वायदा बाजार में चांदी की कीमत क्या है?

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार 21 अगस्त 2024 को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 216 रुपये की तेजी के साथ 84,946 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एमसीएक्स में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 216 रुपये यानी 0.25% की तेजी के साथ 84,946 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. इसमें 21,950 लॉट का कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रमुख न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.06% की तेजी के साथ 29.97 डॉलर प्रति औंस हो गई.

इसे भी पढ़ें: 444 दिन की एफडी पर तगड़ा ब्याज देगा आईडीबीआई बैंक

इसे भी पढ़ें: PAN-Aadhaar लिंक नहीं होने पर लगेगा जुर्माना, जानें नियम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions